एक्सप्लोरर

BPSC TRE 2.0: दूसरे चरण में बहाल हुए 1.10 लाख शिक्षक हो जाएं तैयार, नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी पूरी

Bihar Teacher Appointment Letter: नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक मतलब 3 महीने के अंदर लगभग सवा दो लाख नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाला बिहार देश में पहला राज्य होगा.

पटना: बिहार में दूसरे चरण के तहत एक लाख 10 हजार शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. अब उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इसके लिए तैयारी हो गई है. 13 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर निर्देश जारी किया है. बताया गया है कि पूरे बिहार में 13 जनवरी को बीपीएससी से अनुशंसित एक लाख 10 हजार शिक्षकों को एक दिन में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. पटना के गांधी मैदान में 25 हजार शिक्षकों को नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे. अन्य 85 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को जिला मुख्यालयों में प्रभारी मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

इसके पहले नवंबर में बांटा गया था नियुक्त पत्र

बता दें कि पिछले साल 2 नवंबर 2023 को एक लाख 12 हजार नव नियुक्त शिक्षकों को पूरे बिहार में एक दिन में नियुक्ति पत्र दिया गया था. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में 1,40,741 पदों पर बहाली निकाली गई थी. करीब 9 लाख अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 1.12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए थे.

गौर करने वाली बात है कि नवंबर 2023 से जनवरी 2024 तक मतलब 3 महीने के अंदर लगभग सवा दो लाख नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने वाला बिहार देश में पहला राज्य होगा. बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए परीक्षा का आयोजन 7 से 15 दिसंबर तक किया गया था. दूसरे चरण के तहत कुल 1.20 लाख पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इसमें करीब आठ लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा के बाद 1.10 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं जिन्हें 13 जनवरी को नियुक्त पत्र सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीतन राम मांझी ने केके पाठक से कर दी बड़ी मांग, कहा- 'कर दें तो एतिहासिक सुधार हो जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget