एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Bahali: बीएड अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे विजय कुमार सिन्हा, नीतीश सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

Bihar Shikshak Bahali News: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार शिक्षक भर्ती रोकने का बहाना ढूंढ रही है. आवेदन और परीक्षा में बैठने तक कुछ नहीं कहा गया था.

पटना: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) बीएड अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे हैं. बुधवार (13 सितंबर) को बयान जारी करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Government) से बड़ी मांग कर दी. कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में बीएड वाले अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखने का निर्णय सरकार की मनमानी को दर्शाता है. लाखों बीएड अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं. आवेदन और परीक्षा में बैठने तक कुछ नहीं कहा गया, लेकिन परीक्षा हो जाने के बाद न्यायालय के नाम पर परिणाम रोका जा रहा है. यह अनुचित एवं भेदभावपूर्ण निर्णय है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बीएड वाले अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर सरकार उन्हें मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पद पर नियुक्ति कर सकती है. उन्हें इन विद्यालयों में नियुक्त करने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन सरकार उन विद्यालयों के लिए दूसरे-तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा पर अड़ी है. सरकार शिक्षक भर्ती रोकने का बहाना ढूंढ रही है.

मुआवजा देकर हो भरपाई: विजय सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष ने आगे यह भी कहा कि शिक्षा विभाग के बजट में राशि का प्रावधान नहीं किया गया है. शिक्षक भर्ती को वर्षों से लटका कर सरकार ने अपनी मंशा पूर्व में ही स्पष्ट कर दी है. लोकसभा चुनाव को देख कर आनन-फानन में शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू की है. 15 वर्षों में इन्हें कभी याद नहीं आया. सरकार की गलत नीतियों के कारण लगभग 4 लाख अभ्यर्थियों को आर्थिक नुकसान होने जा रहा है. इन्हें मुआवजा देकर इनके नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए.

'नौटंकी को देख रही है राज्य की जनता'

विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार ने नियोजित शिक्षकों के लिए भी राज्यकर्मी का दर्जा पर झूठा आश्वासन दिया है. उसे कार्यान्वित करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है. शिक्षकों को निराश करना सरकार की नियति बन गई है. पहले लाठीचार्ज कर उन्हें पिटवाती है फिर मरहम लगाने का नाटक करती है. शिक्षा विभाग की अराजकता किसी से छिपी नहीं है. बहाली के नाम पर इनकी नौटंकी राज्य की जनता देख रही है. समय आने पर इन्हें सबक सिखाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: टायं-टायं फिस्स... कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक को कैसे देखते हैं सुशील मोदी? बयान से समझिए मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget