एक्सप्लोरर

Bihar Politics: टायं-टायं फिस्स... कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक को कैसे देखते हैं सुशील मोदी? बयान से समझिए मायने

Coordination Committee Meeting: सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नहीं, बल्कि सनातन धर्म विरोधी है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद बुधवार (13 सितंबर) को बयान जारी करते हुए निशाना साधा. कहा कि विपक्षी दलों की समन्वय समिति की पहली बैठक नेतृत्व, सीट साझेदारी और सनातन धर्म के मुद्दे पर कोई फैसला लेने या रुख तय करने में पूरी तरह टायं-टायं फिस्स हो गई.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि समिति से आशा थी कि वह गठबंधन के नेतृत्व के लिए नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाएगी, लेकिन बेंगलुरु, मुंबई की तरह दिल्ली बैठक से भी जेडीयू को निराशा मिली. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले जेडीयू अध्यक्ष और समिति के सदस्य ललन सिंह पीएम पद की दावेदारी करते हुए पटना में नीतीश कुमार का बायोडाटा जारी कर रहे थे.

'इंडिया गठबंधन सनातन धर्म विरोधी'

इस बैठक को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि समन्वय समिति ने सनातन धर्म संबंधी द्रमुक के बयान की निंदा तक नहीं की, जिससे स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन केवल बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध नहीं, बल्कि सनातन धर्म विरोधी है. कहा कि जो लोग पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट साझेदारी पर फैसला नहीं ले पाए, वे लोकसभा चुनाव में साझा उम्मीदवार कैसे तय करेंगे?

'समन्वय समिति की बैठक चाय पार्टी'

सुशील मोदी ने कहा कि आसन्न चुनाव वाले दो राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) में केजरीवाल की पार्टी ने 10-10 सीटों पर अपने उम्मीदवार अकेले ही तय कर लिए. उधर, हाल के उपचुनाव में गठबंधन के दल पश्चिम बंगाल और केरल में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे. समन्वय समिति की बैठक में न ललन सिंह पहुंचे, न ममता बनर्जी के प्रतिनिधि. माकपा ने अब तक अपना प्रतिनिधि भी तय नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी, लालू प्रसाद, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी जैसे शीर्ष नेतृत्व की बैठक नहीं होगी तब तक समन्वय समिति की बैठक एक चाय पार्टी से ज्यादा मायने नहीं रखती.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: सीट शेयरिंग का क्या होगा हिसाब? कब तक करना है फाइनल? CM नीतीश के मंत्री ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
पटना: ऑटोमोबाइल कारोबारी की नहीं बच सकी जान, इलाज के दौरान मौत
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
बिहार के DGP विनय कुमार ने लिया VRS, तुरंत बनाए गए मुख्य सूचना आयुक्त
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
पटना में ऑटोमोबाइल कारोबारी को बदमाशों ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
आरा: ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, चलते वाहन से कूदी लड़की, चालक गिरफ्तार
आरा: ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, चलते वाहन से कूदी लड़की, चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला क्यों? अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला क्यों? अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी से पूछा ये सवाल
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget