एक्सप्लोरर

BPSC Paper Leak Case: आर्थिक अपराध इकाई ने दिल्ली से तीन और लोगों को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाई पटना

67th BPSC Paper Leak Case Update: आर्थिक अपराध इकाई ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद तीस हजारी कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया.

पटना: बीपीएससी पेपर लीक मामले (BPSC Paper Leak Case) में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया. यहां उनसे पूछताछ की जाएगी. फिलहाल इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि, पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड पिंटू यादव अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र वायरल होने के मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम कर रही है. इस क्रम में कुछ अभियुक्तों के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक टीम एक सप्ताह से दिल्ली में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी. इसी दौरान टीम को दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के संत नगर से अभिषेक त्रिपाठी, महेश पूर्वे और प्रवीण कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. इसके बाद तीनों को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया है.

ये भी पढ़ें- BJP की जनसंख्‍या नियंत्रण कानून की मांग पर CM नीतीश ने की तल्ख टिप्पणी, कहा- सिर्फ नियम बना देने से कुछ नहीं होगा

प्रश्न पत्र का पीडीएफ परीक्षा से पहले मिला

गिरफ्तार अभियुक्त महेश पूर्वे तथा प्रवीण कुमार यादव 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तथा इनके वाट्सऐप पर प्रश्न पत्र का पीडीएफ परीक्षा से पूर्व कदाचार के उद्वेश्य से मंगाया गया था, जिसे इनके द्वारा पूर्व से गिरफ्तार एवं फरार कई अभियुक्तों को भेजा गया था. इनका इस मामले के अन्य अभियुक्तों से सांठ-गांठ होने की बात सामने आई है. वहीं, अभिषेक त्रिपाठी ने पेपर सोल्वर का काम किया था. ये सभी बीपीएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक कराने वाले गिरोह के सदस्य हैं.

कई अधिकारियों की मिलीभगत की भी बात आई सामने

इस मामले में आपराधिक षडयंत्र, मनी ट्रायल और अन्य महत्वपूण बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है. पूरे गिरोह के द्वारा किए गए षडयंत्र में शामिल हर दोषी के विरूद्ध साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है. पेपर लीक मामले में कई अधिकारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आई है. इससे पहले ईओयू राहुल कुमार को गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में राजस्व पदाधिकारी के रूप में तैनात है. इसके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की टीम को साक्ष्य मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Lalu के कमरे में लगे वॉल फैन में अचानक लगी आग, सेवादारों ने बिजली काटकर पाया काबू, नाश्ता कर रहे RJD सुप्रीमो सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget