एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार में रेल चक्का जाम, दरभंगा और आरा में ट्रेनों को रोका

BPSC Protest: आरा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन के इंजन और ट्रैक पर खड़ा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मृत बीपीएससी अभ्यर्थी सोनू कुमार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग भी की गई.

BPSC Candidates Protest: 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बीते रविवार (29 दिसंबर) को पटना में प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया था. आज (30 दिसंबर) अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार के कई जिलों में छात्र संगठन और लेफ्ट पार्टियों ने रेल चक्का जाम किया. आरा और दरभंगा में ट्रेनों को रोक दिया गया. 

दरभंगा में आईसा ने दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति को रोका तो वहीं आरा में बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार छात्रों के साथ अन्याय कर रही है. दूसरी ओर आरा में सरदार पटेल बस स्टैंड के पास आरा-पटना मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया गया.

सोनू कुमार के परिजनों को मिले मुआवजा

AISA और RYA के सदस्यों ने आरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर प्लेटफॉर्म एक पर 03376 बक्सर-पटना पैसेंजर को रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन के इंजन और ट्रैक पर खड़ा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मृत बीपीएससी अभ्यर्थी सोनू कुमार के परिजनों को मुआवजा मिले इसकी भी मांग की गई.

RYA के राज्य सचिव सह अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन ने कहा कि बीपीएससी की 70वीं पीटी पटना समेत बिहार के अनेक केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताओं के साथ सम्पन्न हुई. परीक्षा रद्द करने की मांग हुई, अभ्यर्थी ठंड में धरना पर बैठे हैं, लेकिन नीतीश-भाजपा सरकार न सिर्फ जिद्द में बहरी बनी रही बल्कि उल्टे न्याय की मांग कर रहे नौजवानों पर अंग्रेजी शासन की याद दिलाने वाला बर्बर लाठीचार्ज किया.

आरा में ट्रेन रोकने के दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ता उग्र हो गए. पुलिस उन्हें ट्रैक से हटाने का प्रयास कर रही थी लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. इसको लेकर अगिआंव के विधायक शिव प्रकाश रंजन ने बताया कि छात्र संगठनों पर जिस तरह से बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया है उसे वे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. परीक्षा रद्द करने समेत दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर वे लगातार हंगामा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'प्रशांत किशोर चोर हैं', गांधी मैदान से वापस लौटे जन सुराज प्रमुख तो भड़के BPSC अभ्यर्थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget