एक्सप्लोरर

पशुपति पारस के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले बयान पर आई BJP की प्रतिक्रिया, विजय सिन्हा बोले- 'PM मोदी...'

Bihar Politics: विजय कुमार सिन्हा ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को आरा पहुंचे थे. यहीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सवालों के जवाब में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

BJP Reaction on Pashupati Kumar Paras: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने ऐलान किया है कि वह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उनके इस बयान पर अब बीजेपी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) ने बुधवार (31 जुलाई) को कहा कि यह लोकतंत्र की खूबसूरती है कि सब लोग दावेदारी करते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिलकर ही लड़ते हैं. विजय कुमार सिन्हा ने यह बयान आरा में दिया है.

जिला कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे थे विजय सिन्हा

वहीं तरारी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी लोग हम लोग मिलकर लड़ते हैं. एनडीए गठबंधन इसका फैसला करेगा. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से लाइफ इंश्योरेंस और मेडिकल इंश्योरेंस से जीएसटी हटाने की मांग के सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कुछ नहीं कहा. विजय कुमार सिन्हा आरा में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. धनुपरा के एक रिसॉर्ट में जिला कार्यसमिति की बैठक थी.

उपमुख्यमंत्री सह जिला मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने एनडीए गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए केंद्र में सरकार बनवाई. ऐसे में आज देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन करने के लिए विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया है. कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश आगे बढ़ चुका है. उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए केंद्र सरकार की मदद से डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है.

बिहार के विकास के लिए दिए गए 70 हजार करोड़

आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विकास के लिए प्रधानमंत्री बिहार को 70 हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी, माले की ओर से सदन के अंदर अपराधीकरण और सदन के बाहर अपराध पर बल दिया जा रहा है, लेकिन बिहार की सुशासन वाली सरकार उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी. बिहार में जंगलराज की पुनरावृत्ति नहीं होगी. आज कोई भी अपराधी 24 घंटे के अंदर जेल में रहता है. ये जो आज संविधान को खतरे में बता रहे हैं उन्होंने कभी संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास नहीं किया. एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता और बिहार की जनता 2025 में आरजेडी, कांग्रेस, माले गठबंधन का सूपड़ा साफ कर देगी.

यह भी पढ़ें- NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक कांड में 3 और बड़ी गिरफ्तारी, भुवनेश्वर से सभी पकड़े गए, पटना में हुई पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget