एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक कांड में 3 और बड़ी गिरफ्तारी, भुवनेश्वर से सभी पकड़े गए, पटना में हुई पेशी

NEET Paper Leak: शक है पकड़े गए तीनों आरोपित सेटर गैंग के सदस्य हैं और पेपर लीक मामले में इनकी भूमिका है. सीबीआई की पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी है. इस मामले में कई आरोपित अभी पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. अब नीट पेपर लीक मामले में तीन और बड़ी गिरफ्तारी हुई है. इन तीनों आरोपितों को भुवनेश्वर से सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपितों को पांच अगस्त तक सीबीआई ने रिमांड पर लिया है.

पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

बीते मंगलवार (30 जुलाई) को इनकी गिरफ्तारी हुई थी. कल (बुधवार, 31 जुलाई) पटना में सीबीआई की विशेष अदालत में इनकी पेशी हुई. इसके बाद सीबीआई की टीम ने रिमांड की मांग की. जो आरोपित पकड़े गए हैं उनमें धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार और रंजीत कुमार शामिल हैं. पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

संजीव मुखिया से हो सकता है कनेक्शन

शक है पकड़े गए तीनों आरोपित सेटर गैंग के सदस्य हैं और पेपर लीक मामले में इनकी भूमिका है. यह भी शक है गिरफ्तार तीनों आरोपित संजीव मुखिया के सीधे संपर्क में थे. अब इनके जरिए संजय मुखिया की तलाश करने में सीबीआई की टीम जुटी है. बता दें कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बताया जा रहा और वह अभी तक फरार चल रहा है.

बैंक खातों की हो रही जांच

ऐसे में इन आरोपितों से पूछताछ में कई अहम बातों के खुलासे की उम्मीद है, जिसके बाद नीट पेपर लीक केस के राज खुल सकते हैं. इनके मोबाइल फोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है. बैंक खातों की भी जांच हो रही है. कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है.

सूत्रों की मानें तो सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए एमबीबीएस स्टूडेंट्स, मास्टरमांइड संजीव मुखिया के रिश्तेदार रॉकी की निशानदेही पर इनकी गिरफ्तारी हुई है. बता दें इससे पहले पटना एम्स के चार मेडिकल स्टूडेंट्स, रांची रिम्स की एक छात्रा, राजस्थान के भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस स्टूडेंट्स एवं मुंबई से एमबीबीएस स्टूडेंट रौनक को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- CO श्रेया मिश्रा का तरैया से ट्रांसफर, abp बिहार पर खबर चलने के बाद बुलाया गया पटना, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'सच हुई पहली भविष्यवाणी, अब एक महीने बाद…'
सम्राट चौधरी पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'सच हुई पहली भविष्यवाणी, अब एक महीने बाद…'
Saharsa News: बस एक थर्मामीटर खरीदने के लिए 1.33 करोड़ का टेंडर, स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?
सहरसा: बस एक थर्मामीटर खरीदने के लिए 1.33 करोड़ का टेंडर, स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! TRE-4 के विज्ञापन को लेकर बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने का तरीका भी बदला
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! TRE-4 के विज्ञापन को लेकर बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने का तरीका भी बदला
बिहार में 17 अप्रैल से होगी जनगणना, घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, बताने होंगे 33 सवालों के जवाब
बिहार में 17 अप्रैल से होगी जनगणना, घर बैठे दे सकेंगे जानकारी, बताने होंगे 33 सवालों के जवाब

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget