एक्सप्लोरर

Voter Adhikar Yatra: 'पूरी तरह फ्लॉप होगी', वोटर अधिकार यात्रा पर शाहनवाज हुसैन की बड़ी भविष्यवाणी

Shahnawaz Hussain: शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे. इंडी गठबंधन के लोगों की हार होने वाली है.

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को इसे विपक्ष की नौटंकी करार दिया, वहीं बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये यात्रा फ्लॉप होने वाली है. 

बीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा?

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बिहार में राजद और कांग्रेस जो यात्रा निकाल रही है, वो पूरी तरह से फ्लॉप होने वाली है. दोनों पार्टियां एसआईआर के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं. उनकी बातों में कोई आने वाला नहीं है. एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगा.

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे. इंडी गठबंधन के लोगों की हार होने वाली है और जब वे हारेंगे, तो हार का ठीकरा एक बार फिर चुनाव आयोग पर फोड़ने वाले हैं. इसलिए वो पहले से इसकी भूमिका बना रहे हैं. उनकी यात्रा से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है."

इससे पहले बिहार बाजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष की निकाली जा रही 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निशाना साधा और इसे नौटंकी बताया. उन्होंने कहा, "यह यात्रा सिर्फ एक नौटंकी है. बिहार की जनता सब जानती है. किसी भी मतदाता को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. एक सितंबर तक चुनाव आयोग का पोर्टल खुला हुआ है. बिहार के एक-एक वोटर को उसका अधिकार देने के लिए चुनाव आयोग तैयार है. ऐसे में विपक्ष यह नाटक क्यों कर रहा है?"

क्यों कर रहा है विपक्ष विरोध?

बता दें कि बिहार में इस साल चुनाव होने हैं. चुनावी वर्ष में ही चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का निर्णय लिया, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर कथित तौर पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. इसी आरोप को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता बिहार में यात्रा निकाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: 'यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है', बोले तेजस्वी यादव- बिहार में बेईमानी नहीं होने देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget