एक्सप्लोरर

'15 साल काम नहीं हुआ… नाच-गाना और लौंडा नाच हुआ', सदन में सम्राट चौधरी ने पढ़ा 'लालू पाठ'

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक काम हुआ होता तो आज बिहार में नीतीश कुमार को काम करने की जरूरत नहीं थी. जिस तरह से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में काम हुआ है वह अनोखा है.

Samrat Choudhary News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार (06 मार्च, 2025) को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव के शासनकाल को याद करते हुए जमकर हमला किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम हुआ है वह अपने आप में अनोखा है. नेता प्रतिपक्ष (तेजस्वी) ने सदन में ये नहीं बताया कि उनके पिता (लालू) ने क्या-क्या किया. 

सम्राट चौधरी ने कहा कि 2001 में बिहार जैसे राज्य में प्रति व्यक्ति की आय मात्र 6 हजार रुपये थी. आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में 6 हजार से बढ़कर 66 हजार रुपये प्रति व्यक्ति आय हो गई है यानी 11 गुना अधिक. सम्राट ने कहा, "1990 से लेकर अगर 2005 तक काम हुआ होता तो आज बिहार में नीतीश कुमार को काम करने की जरूरत नहीं थी. पूरा 15 साल का गैप मिला. 15 साल कोई काम ही नहीं हुआ, सिर्फ नाच गाना और लौंडा का नाच होता रहा. यही था लालू जी का राज."

'37 रन जो बनाता हो वो अपने जीवन में क्या करेगा?'

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. कहा, "बचपन में पढ़े नहीं. क्रिकेट खेलते वक्त तो पानिए ढोते रह गए बेचारे. खेलने का भी मौका नहीं मिला. खेलाता भी तो एक बात थी. पूरे जीवन काल में मात्र 37 रन जो बनाता हो वो अपने जीवन में क्या करेगा? इतना दिन क्रिकेट खेला हो और 37 रन बनाता हो? इससे बड़ा दुर्भाग्य अपने जीवन के लिए कुछ नहीं हो सकता. सोचिए कि ये कहते हैं कि साक्षरता दर 1994 में तीन फीसद थी. तीन फीसद तो अभी केरल में है. उस समय कहां से बिहार में आ गया."

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को बउआ बताया. कहा कि उन्हें जो कुछ भी लिखकर दिया जाता है उसे सदन में आकर पढ़ देते हैं. इस दौरान सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब तारीफ की. कहा कि उन्हें साल 2005 में खटारा गाड़ी मिली थी, जिसे उन्होंने मर्सिडीज में तब्दील किया. 20 सालों से वे बिहार को सींच रहे हैं. उनके नेतृत्व में बिहार हर मानकों पर तेजी से विकास कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा में क्यों होने लगी मोतिहारी के SP की चर्चा? सदन में छा गए IPS स्वर्ण प्रभात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget