एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Session: बिहार विधानसभा में क्यों होने लगी मोतिहारी के SP की चर्चा? सदन में छा गए IPS स्वर्ण प्रभात

Bihar Assembly Session 2025: स्वर्ण प्रभात 2017 बैच, बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं. पढ़िए सदन में किस बात को लेकर चर्चा हुई है.

Bihar News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (गुरुवार) 5वां दिन है. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई. इस दौरान सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर जोरदार हंगामा हुआ. सत्र के दौरान मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात की चर्चा शुरू हो गई. वे सदन में छा गए. बीजेपी के विधायक पवन जायसवाल विपक्ष को घेरते हुए जवाब दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सदन में मोतिहारी के एसपी की तारीफ कर दी.

पवन जायसवाल ने कहा कि इनके (आरजेडी) समय जंगलराज था. सीएम हाउस में अपराधी बैठते थे. अपहरणकर्ता को संरक्षण मिलता था. सुशासन की सरकार में अपराधियों की कोई जगह नहीं है. जाइए मोतिहारी में स्वर्ण प्रभात एसपी हैं. एक दिन में 200-200 घर की कुर्की जब्ती होती है. बता दें कि स्वर्ण प्रभात 2017 बैच, बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं.

'भूमिहीन विद्यालय… भवनहीन विद्यालय से इनकी पहचान'

पवन जायसवाल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आपके समय में अपराधी मुख्यमंत्री के बगल में बैठते थे. बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि जंगलराज वाली सरकार ने अंतिम बजट 23 हजार 885 करोड़ का प्रस्तुत किया था. उस समय शिक्षा पर 1311 करोड़ का बजट था. इनकी शिक्षा में पहचान भूमिहीन विद्यालय, भवनहीन विद्यालय, चरवाहा विद्यालय से है. आज हमारी एनडीए की पहचान सुंदर भवनों से है. अनुमंडल स्तर पर डिग्री कॉलेज खोल दिए गए. अब प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खोलने की हमारी सरकार ने घोषणा की है. 

बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि इनके (आरजेडी) समय में लोग सरकारी अस्पताल में जाने से डरते थे कि अगर सरकारी अस्पताल में गए तो जान चली जाएगी. आज विधायकों को सरकारी अस्पताल में पैरवी करनी पड़ती है. हम लोग कभी कभी नाराज हो जाते हैं कि हम लोग की पैरवी के बाद भी सरकारी अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं हो पाता है. हमारे समय में दवा फ्री में दी जा रही है. इनके समय सड़क नहीं बनती थी, अलकतरा घोटाला होता था. इनको काम से मतलब नहीं है. 

आरजेडी विधायक सतीश कुमार ने क्या कहा था?

दरअसल पवन जायसवाल आरजेडी के विधायक सतीश कुमार के उठाए गए सवालों पर भड़के थे. सदन में सतीश कुमार ने सरकार को घेरते हुए यह कहा कि आज लोग बीपीएससी को बोलते हैं 'बिहार पेपर स्कैम कमिशन' बन गया है. बीपीएससी के छात्र महीनों से धरना पर हैं कि परीक्षा रद्द हो, दोबारा परीक्षा ली जाए, लेकिन उनकी इस मांग को भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है. परीक्षा को कैंसिल कर फिर परीक्षा ली जाए. बापू परीक्षा परिसर का एग्जाम लेकर 12 हजार छात्रों को विशेष अवसर दिया गया है. 

सतीश कुमार ने यह भी कहा कि आज बिहार की स्थिति ये हो गई है कि बेरोजगार नौजवान स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लेने के बाद नौकरी ढूंढ रहा है और सर्टिफिकेट केस हो गया है तो उसको पुलिस खोज रही है. ये हर स्टूडेंट को आज कर्जदार बना रहा है. इसी तरह उन्होंने कई और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा. 

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, शराबबंदी कानून में होगा बदलाव, 'हमारी सरकार आई तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget