एक्सप्लोरर

ऑपरेशन लोटस! कांग्रेस विधायकों के हैदराबाद भेजे जाने पर आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या बोले अजय आलोक

Bihar Politics: अजय आलोक ने कहा है कि कांग्रेस को तोड़ने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस में भागमभाग मची हुई है. कोई उधर तो कोई इधर भाग रहा है. राहुल गांधी कांग्रेस को संभाल नहीं पा रहे हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना है. इससे पहले बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है. वहीं बाकी बचे विधायक भी जा सकते हैं. डर है कि कांग्रेस विधायकों को कहीं न तोड़ लिया जाए. अब कांग्रेस विधायकों के हैदराबाद भेजे जाने पर सोमवार (5 फरवरी) को बीजेपी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक (Ajay Alok) ने बड़ा बयान दिया है.

अजय आलोक ने कहा कि बिहार में ऑपरेशन लोटस नहीं चल रहा है. यहां कमल खिल चुका है. कांग्रेस को तोड़ने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस में भागमभाग मची हुई है. कोई उधर तो कोई इधर भाग रहा है. राहुल गांधी कांग्रेस को संभाल नहीं पा रहे हैं.

'मांझी संतुष्ट नहीं तो सीएम से करें बात'

उधर दूसरी ओर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से की जा रही मांग पर भी अजय आलोक ने प्रतिक्रिया दी है. अजय आलोक ने कहा है कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मिला है और मांझी इससे संतुष्ट नहीं हैं तो वो सीएम से बात करें. किस पार्टी से कौन मंत्री बनेगा, किसको कौन मंत्रालय मिलेगा यह तय करना सीएम नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है. हो सकता है मांझी और उनके बेटे इस विभाग में एक्सपर्ट हैं इसलिए वही विभाग उनके बेटे को फिर दिया गया हो.

जो विभाग मिला उससे भी खुश नहीं हैं मांझी

बता दें कि जीतन मांझी का दर्द फिर छलका है. बीते रविवार को गया में उन्होंने कहा है कि 1984 से 2013 तक उन्हें अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया. अब उनके बेटे को भी वही विभाग दिया गया है. दरअसल मांझी भारी भरकम मंत्रालय चाहते हैं. एक और मंत्री बनाने की भी मांग कर रहे हैं. इसी से जुड़े सवालों पर बीजेपी नेता अजय आलोक ने उक्त बातें कही हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पहले मांग रहे थे 2 मंत्रालय, अब कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget