एक्सप्लोरर

Bihar News: जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पहले मांग रहे थे 2 मंत्रालय, अब कह दी ये बड़ी बात

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि जब हम सीएम थे तो पत्रकारों को पेंशन देने की योजना हमने बनाई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने उसे काट दिया. वह गया में सभा को संबोधित कर रहे थे.

गया: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर हमला बोला है. दरअसल पहले जीतन राम मांझी एनडीए की नई सरकार में दो मंत्रालय मांग रहे थे. हालांकि एक ही विभाग मिला और उनके बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) को मंत्री बनाया गया. अब उन्होंने विभागों का जिक्र करते हुए बड़ी बात कह दी है.

गया के वजीरगंज कॉलेज परिसर में रविवार (4 फरवरी) को 'हम' की ओर से 'गरीब संकल्प सभा' का अयोजन किया गया था. सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, "1984 से 2013 तक जब भी मंत्री बने तो सिर्फ अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री बने. अब बेटा संतोष कुमार सुमन को भी मंत्री बनाया गया तो वह भी एससीसीटी कल्याण मंत्री. नीतीश कुमार ने हमको सीएम बनाया था तो लगा होगा भुइयां हैं जो कहेंगे वह करेगा. इसके बाद कहने लगे कि जीतन राम मांझी अपने से काम करने लगा."

नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि जब हम सीएम थे तो पत्रकारों को पेंशन देने की योजना हमने बनाई थी, लेकिन नीतीश कुमार ने उसे काट दिया. हमने बिहार के कई जिले में प्रेस क्लब बनाने की भी घोषणा की. प्रेस क्लब बन तो गया लेकिन पत्रकारों को आज तक नहीं मिल पाया.

सभी सीटों पर जीत दिलाने की कही बात

सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर सभी सीटों पर जीत दिलाना है. वहीं दूसरी तरफ मांझी ने कहा कि बिहार में भूमिहीनों की संख्या 14 लाख है जबकि सरकारी भूमि 16 लाख एकड़ है. उन्होंने प्रत्येक भूमिहीनों के लिए एक-एक एकड़ जमीन देने की मांग की है. कहा कि पर्चाधारकों को जमीन की दाखिल करवाने के लिए हम पार्टी अभियान चलाएगी. उन्होंने साफ कहा कि 'हम' पार्टी हमेशा गरीबों के लिए लड़ती रही है. माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांगी की.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच मंत्री संतोष सुमन ने दे दिया इस्तीफा? मांझी के बेटे ने कहा- 'मुझे सत्ता से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget