एक्सप्लोरर

बहन, जीजा, भांजी... तीनों को गोलियों से भूना, हैरान कर देगी बिहार में ट्रिपल मर्डर की Inside स्टोरी

Bhagalpur Naugachia Triple Murder Case: नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि प्रेम प्रसंग में शादी हुई थी. हत्या की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है.

भागलपुर: प्रेम प्रसंग में शादी और हत्या की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं. भागलपुर से सटे नवगछिया से भी मंगलवार (09 जनवरी) को सनसनीखेज मामला सामने आया. एक साथ मासूम समेत तीन लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं. हत्या की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. 2021 में शादी हुई और अब एक साथ पूरा परिवार खत्म हो गया. मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा नवटोलिया गांव का है.

हत्या की मुख्य वजह प्रेम विवाह

मृतकों में नवटोलिया गांव निवासी चंदन कुमार, उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और उसकी बच्ची रोशनी कुमारी (डेढ़ से दो साल) शामिल हैं. हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है. प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता ने बेटी-दामाद पर लोहे की रॉड से हमला किया और बेटे ने बहन, उसके पति और अपनी भांजी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बहन और भांजी को एक-एक गोली मारी जबकि जीजा को तीन गोली मारी. मौके पर ही तीनों की मौत हो गई.

मृतक चंदन के बड़े भाई ने बताई पूरी बात

इस घटना को लेकर बड़े भाई केदारनाथ ने बताया कि चंदन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. 2021 में उसने गांव के ही रहने वाली चांदनी नाम की लड़की से शादी कर ली थी. एक बेटी थी. एक महीने पहले मेरी मां बीमार पड़ गई. इस बात की जानकारी मिलने पर चंदन अपने परिवार के साथ अक्सर घर आने लगा था. मिलकर चला जाता था. आज फिर वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर आया था. माता-पिता से मिलकर वह जैसे ही जाने लगा तो चांदनी के पिता पप्पू सिंह ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान चांदनी बीच बचाव करने लगी तो बेटी पर भी हमला कर दिया. पप्पू सिंह का बेटा हथियार लेकर आया और उसने तीनों को गोली मार दी.

कभी नहीं हुआ था विवाद... अचानक हुआ सबकुछ

केदारनाथ ने बताया कि शादी के बाद कभी कोई विवाद नहीं हुआ था. मैं दूसरे जगह घर बनाकर रहता हूं. अचानक यह सब हो गया. चंदन खेतीबारी करता था. बीच में कुछ महीने के लिए बाहर गया था लेकिन करीब एक महीना पहले आ गया था. घटना के बाद आरोपित फरार हैं.

इस मामले में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि प्रेम प्रसंग में शादी हुई थी. लड़की के पिता नाराज चल रहे थे. पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ पुरान वाले घर से नए घर जा रहे थे. लड़की के पिता मजदूरी करते हैं तो रास्ते में देखने के बाद उन्होंने रॉड से बेटी और दामाद पर हमला कर दिया. पिता ने बेटे को भी बुला लिया. बेटे ने फायरिंग की और तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी. एफएसएल की टीम बुलाई गई है. जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: 'हम पति-पत्नी हैं... कमरा चाहिए...', मुजफ्फरपुर में लड़की को होटल में ले जाकर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget