एक्सप्लोरर

'सूत्र को मूत्र मानते हैं तो…', तेजस्वी यादव के बयान पर BJP का बड़ा हमला, बिहार का सियासी पारा बढ़ा

Bihar Politics: बीजेपी नेता निखिल आनंद ने तेजस्वी को लेकर कहा कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर ज्यादा शिक्षा प्राप्त नहीं की है. शब्दकोश सीमित हैं. ज्ञान झाड़ने की कोशिश करेंगे तो पोल खुलनी तय है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर बिहार बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने पलटवार किया है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने सोमवार (14 जुलाई) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव के एक बयान पर बड़ा हमला किया. 

निखिल आनंद ने अपने पोस्ट में लिखा, "तेजस्वी यादव सूत्र को मूत्र मानते हैं तो हम भी तेजस्वी यादव के ज्ञान को कचरा मानते हैं. तेजस्वी से ऐसी जुबानी चुक इसलिए संभव है क्योंकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर ज्यादा शिक्षा प्राप्त नहीं की है तो शब्दकोश सीमित हैं और किसी भी विषय पर ज्यादा बोलेंगे या ज्ञान झाड़ने की कोशिश करेंगे तो पोल खुलनी तय है."

'तेजस्वी कब तक खुद को ज्ञानी साबित करते रहेंगे'

बीजेपी नेता ने आगे लिखा, "अब मनोज झा से मिले उधार के मौखिक-लिखित ज्ञान से तेजस्वी कब तक खुद को ज्ञानी साबित करते रहेंगे. देर सवेर तो उनकी पोल तो खुलनी ही थी. राहुल गांधी ने भी समय के अंतराल में बहुत सारे ट्यूशन किए हैं जो अधकचरा बनकर समय-समय पर परिलक्षित होता रहता है. ज्ञान के मामले में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक ही बराबर वाली प्रकृति-प्रवृत्ति के और एक ही सिक्के के दो पहलू हैं."

तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा है?

बता दें कि बीते रविवार (13 जुलाई) को तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई और वे आपा खो बैठे. इस बात का जिक्र हुआ कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की आशंका है. इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि क्या चुनाव आयोग की तरफ से कोई प्रेस नोट आया है? क्या कोई दस्तावेज जारी हुआ है? यह खबर कहां से आई? सूत्र ऐसा कह रहे हैं. ये वही सूत्र हैं, जिन्होंने पाकिस्तान पर कब्जा किया था. उन्होंने कहा कि ये वही सूत्र हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लाहौर, कराची और इस्लामाबाद पर कब्जा किया था. हम ऐसे सूत्रों को मूत्र मानते हैं, जिससे दुर्गंध फैलती है. तेजस्वी यादव के इस बयान पर बीजेपी हमलावर है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget