एक्सप्लोरर

बिहार में डर… जुलाई में खूब हुए मर्डर! 10 दिन में 22 हत्याएं, नीतीश सरकार में अपराधी बेखौफ?

Bihar News: रिपोर्ट में चार जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक के कुछ आंकड़ों को जुटाया गया है. कुछ हत्या की वारदातों का सटीक आंकड़ा नहीं मिलने के कारण उसे हमने शामिल नहीं किया है.

नीतीश सरकार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े गवाह हैं. सिर्फ जुलाई (2025 के) महीने की बात की जाए तो प्रदेश में डेढ़ दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं. हमने चार जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक के कुछ आंकड़ों को जुटाया है. इससे यह पता चलता है कि राजधानी पटना समेत अलग-अलग जिलों में बीते करीब दस दिनों में 22 मर्डर हुए हैं. यहां बता दें कि कुछ हत्या की वारदातों का सटीक आंकड़ा नहीं मिलने के कारण उसे हमने शामिल नहीं किया है. उसे शामिल करें तो आंकड़ा 22 से और पार जा सकता है.

तारीख और जिलों की घटनाओं पर नजर डालें

बीते रविवार (13 जुलाई) को सारण में दरियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या कर दी. रविवार को ही पटना सिटी इलाके में एक वकील जितेंद्र महतो को गोली मार दी गई. पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई. जितेंद्र महतो पटना साहिब के ही रहने वाले थे.

पटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार (12 जुलाई) की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 12 जुलाई को नालंदा में जमीन विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 11 जुलाई को पटना में एक कारोबारी विक्रम झा की हत्या कर दी गई. पटना में ही 10 जुलाई को बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या कर दी गई.

जहानाबाद से लेकर भागलपुर और मोतिहारी तक हत्या

अन्य जिलों की बात करें दो जहानाबाद, भागलपुर, मोतिहारी आदि जिलों में भी हत्याएं हुईं हैं. 10 जुलाई को जहानाबाद में खेत में सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी. आठ जुलाई को भागलपुर में सद्दाम नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. सात जुलाई को मोतिहारी में आपसी रंजिश में अजय यादव नाम के शख्स की हत्या कर दी गई.

पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

उधर छह जुलाई को नालंदा में हिंसक झड़प में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई. छह जुलाई को ही पटना में निजी स्कूल संचालक अजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. छह जुलाई पूर्णिया में डायन होने के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई.

गोपाल खेमका हत्याकांड से हुई सरकार की किरकिरी

छह जुलाई को मुजफ्फरपुर में चाकू मारकर इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी. वहीं चार जुलाई को पटना में बिहार के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इससे सरकार की खूब किरकिरी हुई. वहीं चार जुलाई को ही सीवान में बीच सड़क पर तलवार से काटकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस तरह बिहार में हो रही हत्याओं से सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश सरकार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Bihar LPG Crisis: गैस के लिए मारामारी के बीच सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
LPG के लिए मारामारी के बीच बिहार के सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
Nawada News: नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget