एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला! बालू खरीदने में अब नहीं होगी दिक्कत, घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करें

Bihar Sand News: बालू मित्र एप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है और यहां से आप बालू ऑर्डर कर सकते हैं. खान एवं भूतत्व सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस संबंध में जानकारी दी है.

Bihar News: बिहार में अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन और इसकी कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार एक्शन मोड में दिख रही है. अब बिहार के लोग घर बैठे बालू मंगा सकते हैं इसकी व्यवस्था सरकार ने कर दी है. अपने मोबाइल से ऑनलाइन ऑर्डर करें और बालू आपके घर पर पहुंच जाएगा. कीमत भी सही होगी. बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बीते बुधवार (31 जुलाई) को एक चैनल से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अब आम लोगों को घर बैठे बालू पहुंचाएगी. घर बनाना आसान होगा. लोग अपने मोबाइल से बालू के लिए ऑर्डर कर सकेंगे. खनन एवं भूतत्व विभाग ने अब पारदर्शिता और सुगमता के साथ बालू, गिट्टी या अन्य लघु खरीदों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल बनाया है जिसका नाम है बालू मित्र.

डिप्टी सीएम ने कहा कि बालू मित्र एप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है. यहां से बालू ऑर्डर कर सकते हैं. यहां रेट भी निर्धारित रहेगा. गाड़ी की भी चेकिंग होगी और इससे सबको सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि बालू मित्र पोर्टल पर निबंधित दुकानदारों को ऑथराइज्ड किया गया है. जिसे जहां से मन करेगा वह खरीद सकता है. पोर्टल में निबंधित दुकानदार की निबंधन संख्या और उनका नाम अंकित रहेगा. उस दुकानदार के आगे बालू के प्रकार और रेट भी रहेंगे. जितने भी निबंधित दुकानदार रहेंगे सभी का पोर्टल पर नाम, संख्या और जगह अंकित रहेगा.

ब्लैक मार्केटिंग पर लगेगी रोक: विजय सिन्हा

आगे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पोर्टल के जारी होने से ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी. उन्होंने कहा कि बालू पर उनकी पैनी निगाह है. अगर बालू रहते हुए उपलब्ध नहीं कराते हैं और शिकायत मिलती है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा. हमने पहले ही कहा है कि बालू और गिट्टी माफिया का साम्राज्य नहीं बढ़ने देंगे. यह पोर्टल आम जनों के लिए वरदान बनेगा.

यह भी पढ़ें- पशुपति पारस के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले बयान पर आई BJP की प्रतिक्रिया, विजय सिन्हा बोले- 'PM मोदी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget