एक्सप्लोरर

Bihar: नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर सुशील मोदी का सवाल- क्या वह कांग्रेस और AAP को साथ लाएंगे?

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं. इसी बीच बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने एक सवाल करते हुए कहा कि क्या नीतीश कुमार कांग्रेस और AAP को साथ लाएंगे.

Sushil Modi on Nitish Kumar Delhi Visit: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के दिल्ली दौरे को लेकर एक सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या नीतीश कुमार कांग्रेस (Congress) और आप (AAP) को साथ लाएंगे? सुशील मोदी ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करना मुश्किल है. उन्होंने दावा किया कि जेडीयू (JDU) ही पूरी तरह से एकजुट नहीं है. विपक्ष आपस में लड़ रहा है. इनका मकसद कमजोर सरकार बनाना है. 

बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कोई आदमी दिल्ली जाएगा और किसी से कहेगा कि मैं मिलना चाहता हूं तो कौन इनकार करेगा. क्या ये दावा कर सकते हैं कि सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के एक साथ बैठा पाएंगे. क्या केरल के अंदर सीपीएम लेफ्ट और कांग्रेस को एकसाथ बैठा पाएंगे. क्या बंगाल के अंदर लेफ्ट और ममता बनर्जी को एक साथ बैठा पाएंगे. इस पॉलिटिकल टूरिज्म का तो कोई मतलब नहीं है. अभी तो दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल यात्रा पर हैं.

वहीं सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार और शरद यादव की मुलाकात को लेकर सुशील मोदी ने कहा कि जिस शरद यादव से ये मिलने गए थे. उन्हें इन्होंने अपमान करके पार्टी से निकाला था, उनका घर खाली करवा दिया. इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा दिल्ली जाकर जितना भी प्रयास कर लें लेकिन ये एकजुट नहीं हो पाएंगे. नेताओं के चहरे की मुस्कराहट पर मत जाओ क्योंकि इनके बोलने में और जमीनी हकीकत कुछ और ये है.

सीएम नीतीश राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं- सुशील मोदी 

इससे पहले सुशील मोदी ने कहा था कि अधिकांश राज्य में हमारी सरकार है, PM की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. ये लाख प्रयास कर लें लेकिन लोगों को एक नहीं कर पाएंगे. मीडिया में बने रहने के लिए ये राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं. इन लोगों की मानसिकता 90 के दशक की है. ये बार-बार संयुक्त मोर्चा, राष्ट्रीय मोर्चा, देवेगौड़ा, इंदर कुमार गुजराल की सरकार को याद करते हैं. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता की कोई परवाह नहीं है.

Watch: जब बच्चों से हो गया रोहतास के DM धर्मेंद्र कुमार का सामना, दल बल के साथ पहुंचे थे, शिकायत सुनकर चौंके

Patna News: उद्योग विभाग के कार्यक्रम में बोले तेजस्वी यादव, हम खुद नौजवान हैं, समझ सकते हैं नौकरी की अहमियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
एनकाउंटर केस: SHO, STF जवान और भरत तिवारी की पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई, खुलेगा राज!
एनकाउंटर केस: SHO, STF जवान और भरत तिवारी की पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई, खुलेगा राज!
भरत तिवारी केस: राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला, बिहार के मुख्य सचिव को दिया गया ये निर्देश
भरत तिवारी केस: राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला, बिहार के मुख्य सचिव को दिया गया ये निर्देश

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget