एक्सप्लोरर

Watch: जब बच्चों से हो गया रोहतास के DM धर्मेंद्र कुमार का सामना, दल बल के साथ पहुंचे थे, शिकायत सुनकर चौंके

रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार और बच्चों का ये वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है. डीएम कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ पंचायत में पहुंचे जहां बच्चों ने घेर लिया.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार का एक वीडियो सामने आया है जो खूब वायरल भी हो रहा है. ये वीडियो बीते शनिवार का है जब डीएम धर्मेंद्र कैमूर पहाड़ी पर स्थित रोहतास गढ़ पंचायत में पहुंचे और वहां बच्चों ने उन्हें घेर लिया. बच्चे डीएम से मिलकर अपने विद्यालय की समस्या सुनाने लगे. कहने लगे कि इस विद्यालय में 381 छात्र हैं जबकि पढ़ाने वाले केवल दो शिक्षक हैं. जो बच्चे पीछे बैठते हैं उन्हें तो आवाज भी नहीं सुनाई देती है.

रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ रोहतास प्रखंड क्षेत्र के रोहतास गढ़ पंचायत पहुंचे थे. स्कूली बच्चों से बातचीत के दौरान डीएम धर्मेंद्र कुमार काफी सहज दिखे. बच्चों की शिकायत पर डीएम ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना की जाए.

यह भी पढ़ें- Patna News: उद्योग विभाग के कार्यक्रम में बोले तेजस्वी यादव, हम खुद नौजवान हैं, समझ सकते हैं नौकरी की अहमियत

बच्चों को होती है दिक्कत

बता दें कि कैमूर पहाड़ी पर स्थित विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी है. जो भी शिक्षक यहां पदस्थापित होते हैं वह समतल इलाके से जाकर ऊपर पठन-पाठन का कार्य कराते हैं. इस कारण बच्चों को काफी दिक्कत होती है. बाद में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे जब सुदूरवर्ती इलाके के दौरे पर गए तो उन्हें बच्चों ने मूलभूत समस्याओं के बारे में बताया जिसका वह समाधान कर रहे हैं.

डीएम ने बताया कि जब वे पहाड़ पर बसे गांव का दौरा कर रहे थे उसी दौरान बातचीत के क्रम में कुछ बच्चे उन्हें अपने विद्यालय की समस्या से अवगत कराने के लिए पहुंच गए थे. डीएम ने बताया कि स्थानीय स्वयंसेवक और टोला सेवक के माध्यम से भी बच्चों को पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें- BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बयान, भारत में सबसे अधिक बच्चे अररिया और किशनगंज में पैदा होते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget