एक्सप्लोरर

'भारत को इन लोगों से ही ज्यादा खतरा', BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने किसे निशाने पर लिया? जानें

Pahalgam Terror Attack: श्रेयसी सिंह बेली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में पहुंचीं थीं. उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इसी दौरान उन्होंने आतंकी घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी.

Shreyasi Singh News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद एक तरफ जहां केंद्र सरकार और एजेंसियां एक्शन मोड में हैं तो वहीं विपक्ष लगातार हमला कर रहा है. विपक्षी दलों की ओर से पुलवामा की जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है. इस पर सोमवार (28 अप्रैल) को बीजेपी की विधायक श्रेयसी सिंह ने विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "भारत को इन लोगों से ही ज्यादा खतरा है."

पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना को लेकर विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा, "भारत अब किसी भी घटना पर शांत नहीं बैठता है. पलटकर जवाब देता है. इस घटना का भी बहुत जल्द करारा जवाब दिया जाएगा." कार्रवाई की रिपोर्ट मांगने वालों और सरकार पर सवाल खड़ा करने वालों की श्रेयसी सिंह ने नसीहत दी कि ये पॉलिटिक्स करने की जगह नहीं है. कहा कि आज जो भी व्यक्ति सरकार से प्रश्न कर रहा है वह सरकार नहीं बल्कि भारत के ऊपर प्रश्न कर रहा है. हमें लगता है कि भारत को इन लोगों से ही ज्यादा खतरा है.

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद आरजेडी के कई नेता और खुद तेजस्वी यादव ने भी पुलवामा आतंकी हमले की जांच रिपोर्ट की मांग की थी. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर के केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लिखा था, "भारत का 80 साल का जेम्स बांड कहां है? राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क्या केवल मलाई खाने के लिए बने हैं? पहलगाम में 2000 पर्यटक थे तो एक सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं? इतनी बड़ी आतंकी कारवाई कर दिया कोई इंटेलिजेंस नहीं, देश को मजाक बना दिया, नफरत के सहारे सिर्फ गद्दी, सुरक्षा भगवान भरोसे."

खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचीं थीं श्रेयसी सिंह

दरअसल बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह आज (28 अप्रैल) राजधानी के बेली रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय पहुंचीं थीं. उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. दो दिन तक प्रतियोगिता चलेगी. इस अवसर पर आयुक्त मयंक बरबरे भी मौजूद थे. वहीं केंद्रीय विद्यालय की बिहार भर की टीम शामिल हुई. श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का बौद्धिक विकास और शारीरिक विकास होता है. प्रधानमंत्री भी लगातार 'खेलो इंडिया' के तहत देशभर से खिलाड़ियों की प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज होने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'उस पर तुरंत…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget