एक्सप्लोरर

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR दर्ज होने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'उस पर तुरंत…'

Neha Singh Rathore: नेहा सिंह राठौर बिहार की रहने वाली हैं. शादी यूपी में हुई है. वे अपने गीतों के जरिए सरकार को अक्सर घेरते नजर आती हैं. पहलगाम की घटना के बाद वे फिर से सुर्खियों में हैं.

Neha Singh Rathore News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक से एक बयान पोस्ट कर रही हैं. वे लगातार पोस्ट भी लिख रही हैं. इसके जरिए पीएम मोदी और बीजेपी पर वे निशाना साध रही हैं. इन सबके बीच उनके खिलाफ यूपी के लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह प्राथमिकी अभय सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है. अब इस पूरे मामले में जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है.

'…उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए'

नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा, "बयानबाजी से बचना चाहिए, लेकिन जो गलत है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. जो भी विद्वान रहे हों, महापुरुष रहे हों, सब ने भाईचारा-मोहब्बत की बातें की हैं. निश्चित तौर पर मैं भी कहूंगा कि कोई ऐसे शब्दों का प्रयोग ना करें जिससे किसी को कोई नुकसान हो. जो गड़बड़ हो, गलत हो उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए."

11 अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुआ है केस

बता दें कि नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में जो केस हुआ है वह 11 अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज हुआ है. एफआईआर होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने रविवार (27 अप्रैल) को एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, "मेरे ऊपर FIR हो गई है… होनी भी चाहिए. एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! धन्यवाद सीएम योगी आदित्यनाथ, धन्यवाद पीएम नरेंद्र मोदी."

एक दूसरे पोस्ट में नेहा सिंह राठौर लिखती हैं, "मेरे ऊपर लखनऊ में FIR दर्ज हो चुकी है. क्या कोई वकील मेरी मदद कर सकता है? मेरे पास वकील की फीस देने के लिए पैसा नहीं है. मेरे ICICI बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपये हैं जिसमें से 500 रुपये तबला वादक को देकर कल मैं नया गीत रिकॉर्ड करूंगी."

बता दें कि नेहा सिंह राठौर बिहार की रहने वाली हैं. उनकी शादी यूपी में हुई है. वे अपने गीतों के जरिए सरकार को अक्सर घेरते नजर आती हैं. अब पहलगाम की घटना के बाद वे फिर से सुर्खियों में हैं. इसी बीच एफआईआर भी हो गई है. 

यह भी पढ़ें- लखीसराय में लगा था 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, अब पुलिस ने लिया एक्शन, इस पार्टी का नेता गिरफ्तार

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget