एक्सप्लोरर

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में दौड़ लगाने लगे बिहार सरकार के मंत्री, नालों का नितिन नवीन ने किया निरीक्षण

Nitin Nabin: आदर्श आचार संहिता खत्म होते ही मंत्री नितिन नवीन एक्शन में दिखे. शुक्रवार को पटना के कई इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का उन्होंने जायजा लिया.

Bihar News: लोकसभा का चुनाव खत्म हो चुका है और 6 जून को आदर्श आचार संहिता समाप्त हो गई. बिहार में अब 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में अभी से ही बिहार के सभी नेता तैयारी में जुट गए हैं. आदर्श आचार संहिता की समाप्ति होने के साथ ही तुरंत मिशन 2025 के मद्देनजर बिहार सरकार के मंत्री एक्शन में आ गए हैं. आज (7 जून) पहले दिन ही बिहार सरकार के नगर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन पटना के कई नाला का निरीक्षण करने के लिए निकल गए. 

सबसे पहले मंत्री महोदय मंदिरी नाला पर बन रहे सड़क निर्माण का काम को देखने के लिए पहुंचे. उनके साथ प्रधान सचिव आनंद किशोर और नगर विकास आयुक्त भी साथ में दिखे.

मंदिरी नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मंदिरी नाला मेरे दिल के करीब है. जब मैं यहां का सिर्फ विधायक हुआ करता था उस समय से मेरा सपना था कि मंदिरी नाला का जीर्णोद्धार हो और इस पर आनंद किशोर जी बहुत पहले से लगे हुए थे. काम युद्ध स्तर पर शुरू है. मंदिरी नाला का जीर्णोद्धार के साथ इसके ऊपर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और मेरी परिकल्पना है कि इसे गंगा पथ से जोड़ा जाए. इसके लिए हमने पथ निर्माण विभाग से भी बात की है. जिसका काम चल रहा है बहुत जल्द नाले पर की सड़क गंगा पथ में जुड़ जाएगा. पूरी जोर-शोर से यह काम चल रहा है उसी की समीक्षा करने आज हम आए थे. 

जलजमाव पर बोले मंत्री

आगे मंत्री ने कहा कि बरसात के दिनों में यह काम बंद हो जाएगा. मानसून आने में अभी एक सप्ताह से ज्यादा का समय है. इसको देखते हुए दोनों शिफ्ट में काम करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सैदपुर नाला का भी निरीक्षण हम लोग करने जा रहे हैं. वहां भी नाला के ऊपर सड़क निर्माण का कार्य किया जाना है. इसके बाद बादशाही नाला का भी काम हम लोग निरीक्षण करेंगे. बरसात के दिनों में पटना में जलजमाव ना हो इसको लेकर हम लोग प्रयास कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि हम अभी समीक्षा कर रहे हैं कि मानसून आने के पहले बड़े और छोटे सभी नाले की उड़ाही हो जाए. इसी प्रयास में हैं और संभवत हो जाएगा. यही कारण है कि स्पॉट पर जाकर हम निरीक्षण कर रहे हैं.

मिशन 2025 पर क्या बोले बीजेपी नेता?

वहीं, जब बीजेपी नेता से पूछा गया कि आचार संहिता खत्म होने के दूसरे दिन ही मिशन 2025 में लग गए क्या? इस पर उन्होंने कहा कि मिशन तो अलग होता है. पिछले 1 साल में जब मुझे नगर विकास का कार्य भार मिला है तब से मैं यही प्रयास में रहता हूं कि जो जनता की मूलभूत सुविधा है वह जनता को समय पर मिल जाए यही मेरी पहली प्राथमिकता है. 

वहीं, जेडीयू नेताओं ने पटना में पोस्टर वार कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टाइगर बताया है. इस पर उन्होंने कहा कि टाइगर तो वह हैं. इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है. राजनीति के शेर वही होते हैं जो जनता के बीच में रहते हैं. जनता के लिए काम करते हैं. कहीं ना कहीं उनको ही शेर का संज्ञा दिया जाता है और नीतीश कुमार तो जनता के लिए काम करने वाले शेर हैं.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, कर दिया ये बड़ा ऐलान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
अनंत सिंह को JDU ने निकाला तो समर्थकों ने की आतिशबाजी, कहा- कोई फर्क नहीं पडे़गा
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में करवट लेगा मौसम! वज्रपात और तेज हवाएं... भारी बारिश का अलर्ट
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'अमित शाह...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget