एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव रिजल्ट पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, कर दिया ये बड़ा ऐलान

Prashant Kishor News: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. वहीं, शुक्रवार को इस पर प्रशांत किशोर ने खुलकर अपनी बात रखी.

Prashant Kishor: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद ऐलान किया है कि अब वो सीटों को लेकर कोई आकलन नहीं करेंगे. उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इसका ऐलान किया. दरअसल, प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव रिजल्ट से पहले दावा किया था कि बीजेपी को 280 या उससे अधिक सीटें मिलेंगी. बीजेपी को इसबार के चुनाव में 240 सीटें मिली हैं.

लोकसभा के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं फिर कभी नंबर गेम में नहीं पड़ूंगा. मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि मुझसे नंबर गलत हो गए. मेरा अनुमान महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल और यूपी को लेकर गलत हुआ है. चारों राज्यों में अनुमान गलत होने से 20 प्रतिशत अनुमान गलत हुआ है, इन सब के बावजूद एनडीए की ही सरकार बनी. मुझे संख्याओं में नहीं उलझना चाहिए था. संख्याओं को छोड़कर मेरा आकलन सही था.

बता दें कि प्रशांत किशोर पूरे देश में राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने कई चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है, जो काफी हद तक सच साबित हुई है. वहीं, इस बार भी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की थी. वो इस चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर पूरे देश की सुर्खियों में आ गए थे. उन्होंने एनडीए को लेकर कहा था कि आंकड़े 300 के पार हो सकते हैं और बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. लेकिन परिणाम इससे अलग देखने को मिला.

एनडीए ने 293 सीटें मिली. इसके साथ ही 'इंडिया' गठबंधन को 234 सीटें मिली. हालांकि बीजेपी सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट गई है, लेकिन इस चुनाव के परिणाम ने सभी को चौंका दिया और लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं.

एनडीए ने दिया था 400 के पार का नारा

बता दें कि बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने ये भी दावा किया था कि एनडीए इस बार 400 के पार सीटें हासिल करेगी. बीजेपी अपने बल पर ही 370 सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, लेकिन अब बीजेपी गठबंधन के सहारे सरकार बनाने जा रही है.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav: निर्दलीय जीत के बाद पप्पू यादव ने NDA को लेकर दिया बड़ा बयान, साफ कर दिया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget