एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में अलाव ताप रहे आग से हुआ विस्फोट, छर्रा लगने से बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हुए घायल, खोखा बरामद

Buxar News: मामला नावानगर थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अलाव तापने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया. इससे एक व्यक्ति को गोली लग गई.

बक्सर: जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ नया बाजार में मंगलवार की सुबह अलाव जलाकर तापने के दौरान आग से अचानक विस्फोट (Buxar News) हुआ, जिसमें स्थानीय प्रखंड के बीजेपी मंडल अध्यक्ष रतन रावत को गोली लग गई. गोली से वह जख्मी हो गए. जख्मी को पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं, इस मामले को लेकर फोन पर नवानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मौके से 12 बोर का खोखा बरामद हुआ है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

घायल को अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया

मिली जानकारी के अनुसार ठंड से बचने के लिए ग्रामीण नया बजार में कूड़ा कचरा इकट्ठा कर अलाव जला कर आग ताप रहे थे. इस दौरान अलाव में से एकाएक विस्फोट हुआ, कुछ समझ पाते कि दूसरा विस्फोट हो गया. आग से बंदूक की गोली विस्फोट हुआ. इस घटना में बीजेपी के मंडलध्यक्ष के पैर में छर्रा जा लगा. ग्रामीणों का अनुमान है कि कूड़ा कचरा में ही गोली थी जो गर्म होकर फट गई. गोली फटने की आवाज सुनकर अलाव ताप रहे लोगों में खलबली मच गई. बाद में लोगों ने मंडल अध्यक्ष को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया.

मौके पर आग से बंदूक का दो खोखा मिला है

इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित मंडल अध्यक्ष रतन रावत ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अलाव तापने के दौरान अचानक विस्फोट हुआ और पहले कपड़ा जलने लगा, फिर बाद में दर्द महसूस हुआ तो मैंने देखा कि पैर में चोट लगी है. अचानक दूसरा विस्फोट हुआ. मौके पर आग से बंदूक का दो खोखा भी मिला. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है. वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि नया बाजार केसठ में कचरे के ढेर में आग तापने के दौरान विस्फोट हुआ है. इस घटना एक व्यक्ति को छर्रा लगा है. जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है. हालांकि युवक खतरे से बाहर है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: भगवान राम के सवाल पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बदले सुर, निमंत्रण पर बोले- बुलावा आएगा तो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
सुपौल: प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget