एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: भगवान राम के सवाल पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बदले सुर, निमंत्रण पर बोले- बुलावा आएगा तो जाएंगे

Chandrashekhar Statement: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हिंदू ग्रंथों पर टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, राम मंदिर के निमंत्रण के सवाल उन्होंने मीडिया को जवाब दिया.

पटना: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर विवादित बयान देने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का राम मंदिर को लेकर सुर बदल गए हैं. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा पर उन्होंने मंगलवार को कहा कि जब राम का बुलावा आएगा तो अवश्य जाएंगे. लालू-नीतीश को निमंत्रण नहीं मिलने के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन्होंने निमंत्रण नहीं दिया यह सवाल उनसे पूछिए. इसके अलावा आरजेडी के विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के प्रवक्ता मनोज झा स्टैंड रख चुके हैं.

केके पाठक के सवाल पर शिक्षा मंत्री का जवाब

वहीं, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को फोन पर गाली देने के मामले पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि अब तो वही बताएंगे कि किसको गाली दे रहे हैं. जहां तक उनकी बदतमीजी का सवाल है तो बिहार की जनता और देश की जनता इसका फैसला करेगी.

'नियमित बहाली तक उनकी सेवा बरकरार रहेगी'

बीजेपी पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो करोड़ नौकरी देने वालों से कोई सवाल नहीं करेगा. अभी करोड़ों लोगों की नौकरी ले ली. सभी सरकारी उपक्रम को निजीकरण कर दिया गया है. वहीं, गेस्ट शिक्षक के सवाल पर उन्होंने कहा कि गेस्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र देख लीजिए. नियमित बहाली तक उनकी सेवा बरकरार रहेगी. बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस पर बयान देकर काफी चर्चा में थे. उन्होंने हिंदू ग्रंथों पर कहा था कि यह भेदभाव करता है. इसको लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई थी. वहीं, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. इसको लेकर खूब राजनीति हो रही है.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: I.N.D.I.A में CM नीतीश के संयोजक बनाए जाने की चर्चा पर नित्यानंद राय की दो टूक- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget