एक्सप्लोरर

BJP Statement: 'तेजस्वी खेला करेंगे तो झमेला में पड़ जाएंगे', RJD की जोड़-गठजोड़ की राजनीति पर विजय सिन्हा ने दिया अल्टीमेटम

Vijay Kumar Sinha Statement: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि आरजेडी को यह पता होना चाहिए कि हम लोग सत्ता में मेवा खाने नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए, सुशासन स्थापित करने के लिए आए हैं.

पटना: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और फ्लोर टेस्ट को लेकर जमकर रानीतिक बयानबाजी रही है. वहीं, आरजेडी के आरोपों पर बीजेपी नेता डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को कहा कि एनडीए सरकार जब बहुमत साबित करेगी तो तेजस्वी कोई खेला नहीं कर पाएंगे. अपनी जिंदगी के खेल में वह फेल हो गए. क्रिकेटर बनने चले थे, बन नहीं पाए. राजनीति में भी असफल हो गए. तेजस्वी खेला करेंगे तो झमेला में पड़ जाएंगे. 

एनडीए में कोई झमेला नहीं है- विजय कुमार सिन्हा

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी को यह पता होना चाहिए कि हम लोग सत्ता में मेवा खाने नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए, सुशासन स्थापित करने के लिए आए हैं. समझदारी से समय पर मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो जाएगा, मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा. एनडीए में कोई झमेला नहीं है. आरजेडी को यह लगता है कि हम लोग आपस में लड़ेंगे और वो फायदा उठाएंगे तो यह उनकी गलतफहमी है.

आरजेडी पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. बुजुर्ग हैं. अपने दिल की बात सुनें. किसी के दबाव में नहीं आएं. अपने पद की गरिमा को देखें. संवैधानिक पद का ख्याल करें. एनडीए सरकार में जब मैं स्पीकर था व नीतीश महागठबंधन के साथ गए तो मैंने इस्तीफा दिया था. आगे उन्होंने कहा कि बिहार में गुंडाराज का खात्मा करना है. कानून व्यवस्था दुरुस्त करना है. कानून व्यवस्था दुरुस्त होगा तभी निवेशक आएंगे. तभी रोजगार मिलेगा. अब डबल इंजन की सरकार बिहार में बन गई है. सब कुछ ठीक हो जाएगा. 

'विभागों के चक्कर में बीजेपी नहीं रहती है'

वहीं, बीजेपी नेता से जब उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी को गृह मंत्रालय चाहिए? तो इस पर उन्होंने कहा कि विभागों के चक्कर में बीजेपी नहीं रहती है. बता दें एनडीए विधायकों ने विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को दिया है. 

ये भी पढ़ें: Jitan Ram Manjhi: 'दो मंत्री पद मिलना चाहिए', मांझी की बड़ी मांग, महागठबंधन के ऑफर को लेकर CM को दिया मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget