एक्सप्लोरर

Manoj Jha Row: मनोज झा के बयान पर आक्रामक हुई BJP, सुशील मोदी बोले- 'ठाकुर जाति के अपमान के लिए तेजस्वी...'

Sushil Kumar Modi Statement: 'ठाकुर' पर दिए गए मनोज झा के बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इसको लेकर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.

पटना: राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा सदन में एक बयान को लेकर मचे घमासान के बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार को कहा कि राजद सांसद मनोज झा ने जिस तरह से नाम लेकर ठाकुर (राजपूत) जाति का अपमान किया है, उसके लिए पार्टी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) को क्षमा मांगनी चाहिए. मनोज झा ने राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन (Women Reservation Bill) विधेयक का विरोध करते हुए, जो कविता पढ़ी, वह ठाकुर जाति के लोगों के प्रति दुराग्रह और अपमान से भरी थी.

'आरजेडी ने रघुवंश प्रसाद सिंह को अपमानित किया था'

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि  आरजेडी ने इससे पहले ठाकुर सहित सभी ऊंची जातियों के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने के एनडीए सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था और विधेयक के विरोध में वोट डाले थे. आरजेडी ने ठाकुर जाति के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को 'एक लोटा पानी' कह कर अपमानित किया था. इससे आहत होकर उन्होंने एम्स में भर्ती रहते हुए मृत्यु शैया से ही अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेज दिया था.

आरजेडी कभी 'ए टू जेड' की पार्टी नहीं हो सकती- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि देश को 'मनरेगा' जैसी गरीब-कल्याण योजना देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ऊंची जाति के गरीबों को भी आरक्षण देने के पक्ष में थे, इसलिए आरजेडी ने अंतिम दिनों उनका अपमान किया. आरजेडी हिंदू धर्म का अपमान करने वाली ऐसी भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी है, जिसमें 'एम-वाई' के अलावा किसी का सम्मान नहीं. यह कभी 'ए टू जेड' की पार्टी नहीं हो सकती. बता दें कि 21 सितंबर को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कविता को सुनाते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी. उनके इस बयान के बाद से बिहार में लगातार विवाद बढ़ते जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Manoj Jha Row: मनोज झा के बयान पर राजनीति गरमाई, बीजेपी और जेडीयू भड़की, MLC संजय सिंह बोले- ठाकुर आग है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget