एक्सप्लोरर

Manoj Jha Row: मनोज झा के बयान पर राजनीति गरमाई, बीजेपी और जेडीयू भड़की, MLC संजय सिंह बोले- ठाकुर आग है

MLC Sanjay Singh Statement: 'ठाकुर' को लेकर दिए गए मनोज झा के बयान पर बिहार की सियासत उफान पर है. इस पर बुधवार को जेडीयू और बीजेपी के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की.

पटना: आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) के ठाकुरों पर दिए गए बयान पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर लालू-तेजस्वी (Lalu Yadav-Tejashwi Yadav) का पुतला बुधवार को फूंका और इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की. पूर्व मंत्री सह बीजेपी (BJP) के विधायक नीरज बबलू (Neeraj Bablu) भी मौजूद रहे. वहीं, इस बयान पर जेडीयू (JDU) भी नाराज है. जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह (MLC Sanjay Singh) ने कहा कि ठाकुर आग है. इस आग को मनोज झा (Manoj Jha) भड़काने की कोशिश ना करें क्योंकि आज तक कोई दमकल ऐसा नहीं बना कि जो इस आग को बुझा सके. हमें तो शक है कि मनोज झा का जन्म ब्राह्मण कुल में नहीं हुआ है, आज तक क्षत्रियों ने ब्राह्मणों का सदा सम्मान किया है और उनके पैर तक छूकर उनका सम्मान दिया है.

हम अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते- संजय सिंह 

संजय सिंह ने कहा कि मनोज झा ऐसे अनर्गल बयान से बचें. हमारे नेता सभी जाति और धर्म को जोड़ने का काम करते हैं, आप तोड़ने का काम कर रहे हैं. हमने क्षत्रिय समाज में जन्म लिया है. हम लोगों ने कभी भगवान से निवेदन या आवेदन देने नहीं गए थे कि क्षत्रिय समाज में जन्म दें, लेकिन क्षत्रिय कुल में जन्म ले लिए हैं. हम राम के वंशज हैं. रावण इतना बड़ा विद्वान था फिर भी उसे किसने मारा? उसके घमंड ने मारा. कभी इसलिए अभिमान मत करना. हम अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते हैं. 

मनोज झा के बयान पर छिड़ा विवाद

आगे जेडीयू नेता ने मनोज झा की बराबरी रावण से कर दी. उन्होंने खुद को राम का वंशज बताते हुए कहा कि रावण के अंत का कारण उसी का अहंकार था. बता दें कि 21 सितंबर को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा ने कविता को सुनाते हुए ठाकुरों का जिक्र किया था और अंदर के ठाकुर को मारने की अपील की थी. उनके इस बयान के बाद से लगातार विवाद हो रहा है. आरजेडी के अंदर भी घमासान मचा हुआ है. आरजेडी विधायक चेतन आनंद भी उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुई है. जेडीयू भी हमलावर है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बांका में सीएम नीतीश ने मॉडल अस्पताल का किया उद्घाटन, लाइब्रेरी में इंग्लिश शब्द देख भड़के, जानें क्या दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget