एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में बीजेपी नेता की हत्या, खेत में पटवन के दौरान मारी गोली

Patna Murder: पटना में 50 वर्षीय बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बिहार में बेलगाम अपराधी एक के बाद एक लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. एक बार फिर से अपराधियों ने पटना जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

गोली मारकर की गई हत्या

जानकारी के मुताबिक खेत में पटवन कर रहे 50 वर्षीय बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद सुरेंद्र वहीं गिर गए. आनन-फानन में लोग सुरेन्द्र को गंभीर हालत में पटना एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने इस संबंध में बताया, "शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र केवट खेत में पटवन कर रहे थे, तभी किसी ने गोली मार दी. आस-पास के लोगों ने गोली चलने की आवाज तो सुनी, लेकिन किसी को भागते नहीं देखा. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक खेती के साथ ग्रामीण चिकित्सक के रूप में भी काम करते थे. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है. 

बता दें कि इससे पहले बीते 10 दिनों में राजधानी पटना में ही हत्या की तीन बड़ी वारदातों के अपराधियों ने अंजाम दिया है, जिलों की बात तो छोड़ ही दीजिए. पूरे राज्य में ही आए दिन ही हत्या, लूट और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है. कभी भी किसी को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है. इसे लेकर बिहार की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: चुनावी साल में 'भूरा बाल' बयान पर गरमाई सियासत! नित्यानंद राय का लालू यादव पर निशाना, पीएम की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, सौरव दास बोले- 'बादशाह इतना डर गए हैं कि...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget