एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'गुटबाजी की राजनीति में सरकारी मीटिंग...'नीति आयोग की बैठक के मुद्दे पर CM नीतीश पर बरसे सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Statement: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को नीति आयोग की बैठक को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.

पटना: दिल्ली में आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में होने वाले नीति आयोग की बैठक (NITI Aayog Meeting) में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली नहीं गए. इस पर बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आड़े हाथों लिया. उन्होंने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार इन दिनों पूरे देश का भ्रमण कर रहे थे. अब लगता है कि इनका भ्रमण यही था कि गुटबाजी करके सरकारी बैठकों को बहिष्कार किया जाए. बिहार  के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि बिहार की जनता के लिए काम करें और बिहार की चिंता करें.

'यह बिहार को शर्मसार करने वाली बात है'

सम्राट चौधरी ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत ईगो हो सकता है, लेकिन नीतीश कुमार बिहार के विकास को छोड़कर अपने ईगो पर बिहार की राजनीति को ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के लिए अगर वह कुछ कर रहे हैं तो मुझे उस पर नहीं कहना है, लेकिन बिहार के विकास के लिए नीति आयोग की बैठक हो रही थी उसमें कोई मुख्यमंत्री नहीं जाता है तो यह बिहार को शर्मसार करने वाली बात है. नीतीश कुमार जानते हैं कि नीति आयोग की बैठक में क्या होता है, कोई एक एजेंडे पर बात नहीं होती है. गांव से लेकर शहर तक के विकास की बात होती है. सड़क, शिक्षा जैसी योजना पर बातें होती हैं.

नीतीश कुमार आप लोकतंत्र का अपमान करना बंद करिए- सम्राट चौधरी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार अपने ईगो के चक्कर में बिहार को आप बर्बाद नहीं कर सकते हैं. देश की जनता के विकास के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नहीं जा रहा है तो यह बीजेपी का मानना है कि यह राष्ट्र विरोधी है और नीतीश कुमार बिहार के विकास के विरोधी हैं. नीतीश कुमार को विकास की चिंता हो ही नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि हम मान सकते हैं कि आप संसद भवन के उद्घाटन में नहीं जा रहे हैं यह आपका विशेषाधिकार है, लेकिन बिहार की जनता का क्या दोष है. बिहार की जनता ने आपको मुख्यमंत्री बनाया है. आप स्वयं मुख्यमंत्री नहीं बने हैं. नीतीश कुमार आप लोकतंत्र का अपमान करना बंद करिए.

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

आगे बीजेपी नेता ने नीतीश कुमार को नीति आयोग की बैठक में जाकर बिहार के हिस्से का बात करना चाहिए था लेकिन वह नहीं गए और पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है. वहीं, संसद भवन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुछ भी बोलते हैं, उसका स्क्रिप्ट लिख कर दिया जाता है. वह पर्ची साथ में लेकर चलते हैं. पर्ची  पढ़कर ही बोलते हैं, उनका याददाश्त बहुत कम हो गया है, इसलिए स्क्रिप्ट तैयार कर उनको दिया जाता है कि कहीं बीच में भूल जाए तो वह पढ़कर बोलते रहे, लेकिन हम स्क्रिप्ट लिखने वाले से आग्रह करते हैं कि उनको बढ़िया-बढ़िया बात लिखकर दें ताकि वह अच्छी अच्छी बात बोल सकें.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather Updates: इन 24 जिलों में तापमान में वृद्धि के अनुमान, लू चलने की संभावना, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget