एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कानून व्यवस्था को लेकर CM नीतीश पर रविशंकर ने तरेरी आंख, कहा- किस सुशासन की बात करते हैं 

BJP Statement: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद अपराध को लेकर शनिवार को सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू आपकी बिहार की पुलिस क्या कर रही है?

पटना: पटना साहिब सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू आपकी बिहार की पुलिस क्या कर रही है? यह कोई तरीका  है. दिनदहाड़े 4-5 गोली मार दी गई और कोई पकड़ा नहीं गया. यह क्या हो रहा है? पुलिस को अगर आपकी नाक के नीचे कुर्जी में यह हाल है तो गांव का क्या हाल होगा. कितने लोग मर जाएंगे. किस सुशासन की बात करते हैं. बहुत पीड़ा हुई है. यहां के सांसद के नाते और बिहार के नागरिक के नाते मैं उम्मीद करूंगा कि पुलिस इस मामले को सख्ती से लेगी. अभी तक कोई दोषी पकड़े नहीं गए, ये बहुत पीड़ादायक है.

'नीतीश बाबू आप देश घूमिए'

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश बाबू आप देश घूमिए, लेकिन जरा बिहार और पटना पर भी ध्यान दीजिए. अपोजीशन की एकता करने के क्रम में बिहार में कौन-कौन सा खौफ हो रहा है. रोज अखबार खोलिए तो दो लोग मारे गए, तीन लोग मारे गए, बैंक की लूट हो गई ,करोड़ों की लूट हो गई .इतना बड़ा सामाजिक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ, वह मौत से जूझ रहा है. अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया. यह कोई छोटी बात है क्या. अभी तक कोई सुराग भी नहीं मिला. दिन में वो घर से निकले थे. मैं नीतीश कुमार से सवाल पूछता हूं कि बिहार पुलिस से कहूंगा कि आपकी पूरी प्रतिष्ठा टेस्ट पर है कार्रवाई करिए.

निलेश को बदमाशों ने मारी थी गोली

दरअसल 31 जुलाई सोमवार को पटना के दीघा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कुर्जी के पास पूर्व मुखिया और बीजेपी कार्यकर्ता निलेश कुमार को चार की संख्या में आये बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसका निजी अस्पताल में चल रहा है. इसे देखने के लिए शुक्रवार को सांसद रविशंकर प्रसाद पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि आज मैं नीलेश को देखने आया था. आज मैं सदन एक प्रकार से छोड़कर उसको देखने के लिए आया हूं. दिल्ली में जो एम्स के डॉक्टर न्यूरो सर्जन डॉ. सत्यर्थी से मैंने खुद बात की. यहां के डॉक्टरों से बात कराई तो लाइन ऑफ ट्रीटमेंट ठीक है. यहां के डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं. लेकिन नीतीश बाबू की पुलिस क्या कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी ने ललन सिंह को दी खुली चुनौती, कहा- 'हिम्मत है एलान करें कि लालू परिवार...' 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget