एक्सप्लोरर

तेज प्रताप पर एक्शन के बाद BJP की पहली प्रतिक्रिया, लालू यादव के आचरण का हवाला देकर की ये मांग

Tej Pratap Yadav Controversy: तेज प्रताप यादव को राजद ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. लालू यादव ने परिवार से भी बेदखल करने का ऐलान किया. कार्रवाई के बाद बीजेपी ने लालू यादव से बड़ी मांग कर दी.

Patna News: फेसबुक पोस्ट की वजह से पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को राजद ने निष्कासित कर दिया है. उन्होंने अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में होने का दावा कर हलचल मचा दी है. बिहार की सियासत में तेज प्रताप यादव का प्रकरण छा गया है.

विवाद बढ़ने के बाद पिता लालू यादव ने बड़े बेटे पर एक्शन लिया. उन्होंने छह साल के लिए निलंबित करने के साथ परिवार से भी बेदखल करने का ऐलान किया. लालू यादव ने कार्रवाई के पीछे निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना को कारण बताया.  

तेज प्रताप यादव की आड़ में बीजेपी ने लालू प्रसाद पर हमला बोला है. बीजेपी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आचरण की दुहाई देने वाले नेता का पुराना इतिहास मेल नहीं खाता है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल को जंगल राज कहा जाता था.

बीजेपी ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा, "राजद के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार हुए. अपराध की घटनाओं में परिवार के लोगों की मिलीभगत होती थी. चंपा विश्वास और शिल्पी जैन का उदाहरण सामने है. महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में लालू यादव की मौन सहमति होती थी." उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिलता था.

महिलाओं से माफी मांगने की दी चुनौती

बीजेपी नेता ने दावा किया कि 2005 के बाद बिहार की महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्वावलंबन हुआ है. बिहार की महिलाएं अब जागरुक हो गई हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक देख लालू यादव आचरण की दुहाई देने लगे हैं.

बीजेपी नेता ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों के आचरण पर अगर लालू यादव गंभीर हैं तो बिहार की माताओं- बहनों से गांधी मैदान में माफी मांगकर दिखाएं. ऐसा इसलिए कि राजद के शासनकाल में महिला अत्याचार की घटनाएं हुई हैं. 

ये भी पढ़ें- फेसबुक पोस्ट से विवादों में आए तेज प्रताप यादव को RJD ने किया बाहर, जानें अब तक का सियासी सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget