एक्सप्लोरर

BJP नेता सीपी ठाकुर बोले- JDU में टूट की बात गलत, कोई कहीं नहीं जा रहा

जेडीयू विधायकों के संबंध में आरजेडी नेता श्याम रजक द्वारा किए गए दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपी ठाकुर ने कहा कि कोई कहीं नहीं जाएगा. जेडीयू में टूट की बात गलत है.

पटना: जेडीयू के 17 विधायकों के आरजेडी के संपर्क में होने के आरजेडी नेता श्याम रजक के दावे पर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत कहा कि कोई कहीं नहीं जाएगा. जेडीयू में टूट की बात गलत है. जो जैसा चल रहा है, वैसा ही चलेगा और पार्टी को तोड़ना भी ठीक नहीं है.

चिराग पासवान के गायब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नौजवान आदमी है, अभी पॉलटिक्स में नया आया है. धीरे-धीरे एक्सपीरियंस होगा और आगे चल कर सीखेंगे. अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू विधायकों के बीजेपी में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की राजनीतिक माहौल दूसरे तरह का है. वहां के विधायक कब किस पार्टी में चले जाएं, यह कहना मुश्किल है. जेडीयू के 6 विधायक अपने मन से बीजेपी में शामिल हुए हैं. किसी ने शामिल नहीं कराया है.

इसके साथ ही सीपी ठाकुर ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी नसीहत दी है. बिहार से उनके गायब रहने की खबरों पर सीपी ठाकुर ने कहा कि उनका रिजल्ट तो अच्छा आया है. ऐसे में मुंह छिपाने की उनको जरूरत नहीं है.

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 7 विधायकों में से 6 विधायक पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं. इसके बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरजेडी के साथ आने का खुला ऑफर तक दे दिया है. चौधरी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें, तो उनको 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी पार्टियां समर्थन कर सकती हैं.

वहीं, मंगलवार को आरजेडी नेता श्याम रजक ने कहा था बहुत जल्द जदयू के 17 विधायक आरजेडी के संपर्क में है. और कभी भी आरजेडी में शामिल हो सकते हैं. हम दल बदल कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहते इसलिए उन विधायकों को कह दिया कि यदि वे 28 की संख्या में आते हैं तो उनका स्वागत है. उनकी संख्या जल्द ही 28 हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget