एक्सप्लोरर

Aurangabad: पूर्व BJP MLC की शादी की सालगिरह पर अक्षरा सिंह को देख भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने भांजी लाठियां

Aurangabad News: औरंगाबाद में बीजेपी के पूर्व एमएलसी राजन सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह पर 80 हजार लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे गए थे. कार्यक्रम में कई भोजपुरी गायक-गायिकाओं को बुलाया गया था.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह ने शुक्रवार को अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई. इस दौरान शहर के गेट स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. भोजपुरी जगत की कई हस्तियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह एवं अनुपमा यादव जब मंच पर पहुंची तो भीड़ बेकाबू हो गई. जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी. जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

बता दें कि बीजेपी के पूर्व एमएलसी राजन सिंह की शादी की 25वीं सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसके लिए औरंगाबाद विधानसभा में 80 हजार निमंत्रण पत्र बंटवाए गए थे. साथ ही एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए बड़ा पंडाल लगाया गया था, बड़े स्टेज भी बनाए गए थे. जिसमें एक दर्जन से अधिक भोजपुरी गायक-गायिकाओं और 2 प्रमुख नर्तकियों को भी बुलाया गया था. गायक गायिकाओं में गोलू राजा, अक्षरा सिंह, अनुपमा यादव, हास्य अभिनेता आनंद मोहन,नर्तकी माही मनीषा प्रमुख रूप से कार्यक्रम में पहुंची थी.

बैरीकेट को पार कर मंच के पास पहुंचे लोग
कार्यक्रम में रात को करीब साढ़े नौ बजे भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह एवं अनुपमा यादव मंच पर पहुंची. जैसे ही वे अपनी गायिकी के अंदाज से दर्शकों को रिझाने लगी. लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई, लोग बैरीकेट को पार कर मंच के नजदीक आ गए. भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने उन्हें स्टेज से पीछे करने की कोशिश की मगर वे पीछे नहीं हटे.

पुलिस ने भांजी लाठियां
सभी दर्शक दोनों गायिकाओं को नजदीक से देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज की तरफ बढ़ रहे थे. भीड़ को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने लाठियां भांजी जिससे दर्शक उग्र हो गए और उनसे हाथापाई करने लगे. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने दर्जनों कुर्सियां भी तोड़ डाली. कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. भीड़ के उग्र होता देख दोनों गायिका व अन्य कलाकार स्टेज छोड़कर चले गए. लगभग आधे घंटे के बाद हंगामा शांत हुआ.

यह भी पढ़ें: Patna Accident: पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, आग के हवाले किया ट्रैक्टर, कई दुकानों में तोड़फोड़ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget