एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा में स्पीकर के नाम पर संशय बरकरार,क्या नंदकिशोर की जगह किसी सवर्ण के खाते में जाएगा ये पद?

सवर्णों में नाराजगी की आशंका को देखते हुए एक बार फिर बिहार विधानसभा में स्पीकर पद पर संशय बना हुआ है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हो सकते हैं.

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार बने लेकिन उपमुख्यमंत्री का पद के दोनों दावेदार पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग से चुने गए. इसको लेकर सवर्णों में नाराजगी की आशंका को देखते हुए अभी भी बिहार विधानसभा में स्पीकर पद पर संशय बरकरार है.

सूत्रों की मानें तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष हो सकते हैं इसको लेकर कयास जारी हैं. खबर तो ये भी है कि उनके नाम पर लगभग सहमति भी बन चुकी है अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो हो सकता है कल यानी 25 नवंबर को वो स्पीकर पद की शपथ भी ले सकते हैं.वैसे विजय सिन्हा के साथ दो और नामों की चर्चा हो रही है जिनमें नीतीश मिश्रा और विनोद नारायण झा इनके नाम सामने आ रहे हैं.

सामाजिक समीकरण को लेकर उनके नाम पर पार्टी विचार कर रही है. विजय सिन्हा बिहार के पिछली सरकार में मंत्री थे. वहीं विनोद नारायण झा और नीतीश मिश्रा भी मंत्री रह चुके हैं. पार्टी ने पिछले दिनों नंदकिशोर यादव के नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तय किया था. लेकिन जातिगत समीकरण की वजह से पार्टी उनकी जगह नए नाम पर पुनर्विचार कर रही है.

पार्टी उप मुख्यमंत्री के दोनों पद में पिछड़ा, अति पिछड़ा के देने के बाद विधानसभा पद पर भी पिछड़ी जाति को ही देने में एक बार संकोच कर रही है. सवर्णों की नाराजगी का खतरा उठाने से पार्टी डर रही है क्योंकि सवर्ण जाति भाजपा के आधार और परंपरागत वोटर रहे हैं.

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के पद पर राजपूत जाति की शख्सियत के होने से पार्टी विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी भूमिहार या मैथिल ब्राह्मण के नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है मंत्रिमंडल में मैथिली ब्राह्मण भी शामिल नहीं किए गए हैं हालांकि मंत्रिमंडल के विस्तार में मैथिल ब्राह्मण को स्थान मिलना पहले से ही तय था ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर पार्टी ने समीकरण पर गंभीरता से मंथन कर रही है.

हालांकि विपक्ष स्पीकर पद पर आज अपनी रणनीति तय करेगी. इस बात को लेकर महागठबंधन की मानें तो एनडीए के स्पीकर उम्मीदवार को देखकर उम्मीदवार उतारने या ना उतारने पर फैसला लिया जाएगा. इसको लेकर आज घटक दलों के साथ बैठक भी होने की संभावना है हालांकि अब तक जो नाम सामने आए हैं उनमें सबसे पहले और सबसे ज्यादा चर्चे में विजय सिन्हा हीं आगे हैं, उनके बाद विनोद नारायण झा और नीतीश मिश्रा के भी नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget