आपने विजय को फिल्मों में स्टाइल और स्वैग के साथ देखा होगा… लेकिन उनका असली स्टाइल उनके गैराज में खड़ा है.जी हां, साउथ के इस सुपरस्टार के पास है करोड़ों की लग्जरी कारों का ऐसा कलेक्शन, जो किसी का भी दिल जीत ले.इस बात का खुलासा खुद साउथ के सुपरस्टार ने अपने चुनावी हलफनामे में किया है. एक्टर ने बताया है कि उनके पास कितनी लग्जरी गाड़ियां हैं… अब जरा सोचिए… एक तरफ खड़ी है BMW i7- 2024 मॉडल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपये… फुल ऑन लग्जरी, फुल ऑन क्लासऔर फिर आती है उनकी सबसे महंगी कार- Toyota Lexus 350… करीब 3 करोड़ रुपये की ये गाड़ी उनके स्टेटस को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है.लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…विजय के गैराज में Toyota Vellfire भी है, जिसकी कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये है… ये कार कम्फर्ट का दूसरा नाम मानी जाती है.साथ ही BMW 530 भी है, करीब 80 लाख रुपये की… यानी हर सेगमेंट में उनका दबदबालेकिन अब आता है ट्विस्ट…इतनी महंगी गाड़ियों के बीच विजय के पास एक Maruti Swift भी है… जिसकी कीमत सिर्फ 5 लाख के आसपास है.और इतना ही नहीं, एक TVS XL Super भी… जिसकी कीमत करीब 67 हजार रुपये है.यानी एक तरफ करोड़ों की लग्जरी… और दूसरी तरफ आम आदमी की पसंद…यही चीज विजय को सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ा इंसान भी बनाती है. तो आपको विजय का ये कार कलेक्शन कैसा लगा? कमेंट में बताएं. एंटरटेनमेंट की हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें एंटरटेनमेंट लाइव के साथ