Chitra Tripathi: जंग के बीच Trump का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | US-Israel-Iran War
मिडिल ईस्ट जारी जंग के 31वें दिन ईरान ने अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर जमकर बमबारी की. ईरान ने कहा कि अगर अमेरिकी सैनिक उनकी जमीन पर उतरे तो वह वापस नहीं जाएंगे. इस बीच रूस एक बार फिर खुलकर ईरान के समर्थन में आया है. रूसी विदेश मंत्री रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार (31 मार्च 2026) को कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान को नार्मल नहीं देख सकते हैं. रूस का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ईरान में जमीन पर अपने सैनिक उतारकर ग्राउंड ऑपरेशन करने की धमकी दे रहा है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर शिकंजा कसकर इस युद्ध को दुनिया के लिए खर्चील बना दिया, जिसका नतीजा ये है कि कई देशों में ईंधन की कमी होने लगी. वहीं ट्रंप बार-बार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलने पर जोरदार हमले की चेतावनी दे रहे हैं. ट्रंप की धमकी को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिकी सेना हमेशा कानून का पालन करेगी.
























