एक्सप्लोरर

सुपौल में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद भड़का लोगों का आक्रोश, सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन

Youth Shot Dead: गंभीर रूप से घायल सुशांत को प्राथमिक इलाज के बाद सुपौल से विराटनगर रेफर कर दिया गया था, जहां चार दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई.

Youth Shot Dead In Supaul: बिहार के सुपौल किसनपुर थाना क्षेत्र के दीघिया गांव निवासी सुशांत कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी थी. बाद में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. शनिवार को मौत की सूचना के बाद शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों और परिजनों ने सुपौल सदर बाजार स्थित लोहिया चौक पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. 

चार दिनों तक चले इलाज के बाद हुई मौत

दरअसल 25 फरवरी को कुछ अपराधियों ने सुशांत कुमार को फोन कर भोज खाने के बहाने बुलाया था. लौटने के दौरान जब वह किसनपुर के मोजहा पुल के पास पहुंचा, तो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल सुशांत को प्राथमिक इलाज के बाद सुपौल से विराटनगर रेफर कर दिया गया, जहां चार दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई.

युवक की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को नामजद आरोपियों के बारे में जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. इस लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और न्याय की मांग की. 

प्रदर्शनकारियों को मिला उचित कार्रवाई का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar CM 75th Birthday: बांटे गए 75 किलो के लडडू, उड़ाए गए 75 कबूतर, CM नीतीश के 75वें बर्थडे पर कार्यकर्ता उत्साहित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget