एक्सप्लोरर

Bihar CM 75th Birthday: बांटे गए 75 किलो के लडडू, उड़ाए गए 75 कबूतर, CM नीतीश के 75वें बर्थडे पर कार्यकर्ता उत्साहित

CM Nitish Kumar: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. जब उनको आना होगा आएंगे. आने वाला पांच साल महत्वपूर्ण है.

Nitish Kumar 75th Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी और महासचिव छोटू सिंह ने सीएम आवास जाकर उनसे भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया. इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई. 

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं और जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री जी की दीर्घायु और बिहार के विकास के लिए प्रार्थना करते हुए 75 किलो नैवेद्यम लड्डू अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया और 75 कबूतरों को उड़ाकर शांति और समृद्धि का संदेश दिया गया. इसके साथ ही  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आधारित, मंत्री अशोक चौधरी की लिखित किताब “बिहार के गांधी- नीतीश कुमार” नामक पुस्तक एवं शॉल का वितरण भी किया गया.

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जिस तरह से आज हमने कबूतरों को आज़ाद किया  ठीक उसी तरह 2005 में नीतीश कुमार के आने बाद बिहार की जनता आजाद हुई थी. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि निशांत के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. जब उनको आना होगा आएंगे. नीतीश कुमार ने राज्य का विकास किया और आने वाला पांच साल महत्वपूर्ण है.

सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह, MLC तरुण चौधरी, महासचिव छोटू सिंह, युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 74 साल के हो गए हैं. नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था. उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: छपरा में डबल मर्डर, हाथों को बांध कर घुटने पर बैठाया फिर सिर में मार दी गोली

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget