एक्सप्लोरर

Nalanda News: अपनी मर्जी से की शादी तो पिता ने छोड़ा, फिर प्रेमिका ने की बेवफाई, अब दुनिया छोड़ गया युवक

Nalanda Crime: दो साल पहले युवक ने घर से भाग कर अपने पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली थी, जिसके बाद से परिवार वालों में विवाद चल रहा था.

Youth Dead Body Found in Nalanda: नालंदा के बिहारशरीफ शहर के एक निजी होटल के कमरे से गुरुवार (13 जून) को एक युवक का शव मिला है. होटल मालिक मृत्युंजय सिंह ने शव देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ होटल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं. 

पड़ोस की युवती से की थी शादी 

मृत युवक की पहचान लहेरी थाना इलाके के मथुरिया मोहल्ला निवासी जितेंद्र राम के पुत्र 24 वर्षीय रॉकी कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2 साल पूर्व रॉकी ने घर से भाग कर अपने पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली, जिसके बाद से परिवार वालों में विवाद चल रहा था.

पुत्र के प्रेम प्रसंग में शादी करने का विरोध इसके पिता भी कर रहे थे, पिता ने कोर्ट में लिखित दिया कि उसका बेटे से कोई मतलब नहीं है और यह मेरा बेटा अब नहीं रहा. सबसे बड़ी बात है कि जिस पत्नी के लिए घर से पिता ने बेदखल किया था और वह पत्नी भी पिछले आठ माह से छोड़कर चली गई थी. पत्नी के छोड़ने के बाद रॉकी दर-दर की ठोकरे खा रहा था.

अपने घर में रहने के लिए जाता था, मगर पिता उसे मारपीट कर बाहर कर देते थे. मृतक के परिवार वालों ने यह भी बताया कि बुधवार की शाम रॉकी घर पर आया था और पिता से घर पर रखने के लिए कह रहा था, मगर घर वाले नहीं सुनते थे. रात में होटल में किराए पर कमरा लेकर रहने गया फिर सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया.

'बेटा से मेरा कोई मतलब नहीं' 

पिता ने बताया कि बेटे ने अपने मन से प्रेम प्रसंग में शादी किया था. काफी समझाने के बाद भी नहीं समझा. परिवार वालों के कहने पर हमने कोर्ट में लिखित दे दिया था कि अब इस बेटा से मेरा कोई मतलब नहीं. पत्नी ने भी पिछले आठ माह से छोड़ दिया था, बेटा पत्नी के पीछे पागल था.

वहीं, लहेरी थाना पुलिस ने बताया कि होटल मालिक ने सूचना दी थी.सूचना मिलने पर पहुंचे फिर कमरे से शव को बरामद किया गया. जांच की जा रही है. पिता से पूछताछ में उन्होंने बताया कि बेटा से कोई मतलब नहीं है. यह प्रेम प्रसंग में शादी किया था जिसके बाद से इसे अलग कर दिया गया था. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मौत कैसे हुई इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

ये भी पढे़ंः Bihar News: 'पटवन की समस्या से जूझ रहा किसान, जीत का जश्न मना रही सरकार'- सुधाकर सिंह का नीतीश पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'
बिहार के मंत्री बोले- 'इंडिया गठबंधन का दिल्ली मार्च टांय-टांय फिस्स हो जाएगा'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget