एक्सप्लोरर

Bihar News: 'पटवन की समस्या से जूझ रहा किसान, जीत का जश्न मना रही सरकार'- सुधाकर सिंह का नीतीश पर निशाना

Bihar Farmers Problems: किसानों की समस्या को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. कहा सोन क्षेत्र में सूखे की स्थिति उत्पन्न है और सरकार लोकसभा चुनाव का जश्न मना रही है.

MP Sudhakar Singh: भीषण गर्मी के बीच बिहार में बिजली की समस्या और किसानों के पटवन की समस्या को लेकर बक्सर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने गुरुवार (13 जून) को बिहार सरकार को घेरा है. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने परिपत्र जारी करके एक जून से नहर में पानी छोड़ने का आदेश जारी किया था, लेकिन आज 13 जून हो चुके हैं, अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ गया है. 15 मई से खरीफ फसल का काम शुरू हो जाता है. बिहार के धान का कटोरा कहे जाने वाले सोन क्षेत्र में सूखे की स्थिति उत्पन्न हो रही है.

'सरकार सिर्फ कागजों पर बात करती है'

सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर अब सरकार जगती भी है तो नहर में पानी आते-आते भी 7-8 दिन और लगेंगे. इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भी समस्या उत्पन्न हो रही है. सरकार कहती है कि पर्याप्त बिजली है तो फिर वह लोड सेटिंग कहां से हो रहा है. उन्होंने मांग की कि किसानों को सिर्फ 8 घंटे बिजली दी जाती है. शहरों की तरह किसानों के लिए अभी 22 घंटे बिजली मिलनी चाहिए. सरकार सिर्फ कागजो में बात करती है और लोकसभा चुनाव का जश्न मना रही है. किसानों के बारे में सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं और कहना चाहते हैं कि जितना जल्द हो नहर में पानी छोड़ा जाए.

आगामी 24 जून से लोकसभा के सत्र की शुरुआत होगी और निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण होगा. इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि अभी तो इसके बारे में हमें लिखित रूप से जानकारी नहीं दी गई है. शपथ ग्रहण का कार्य है, लेकिन यह पता नहीं है कि सदन में क्या होगा. अगर मौका मिला तो हम बिहार के किसानों की समस्या को जरुर उठाएंगे. बताते चलें कि सुधाकर सिंह लगातार किसानों की समस्या उठाते रहे हैं और सत्ता में रहकर भी सरकार को घेरने का काम करते रहे हैं.

किसानों की आवाज बुलंद करते हैं सुधाकर सिंह

बता दें कि 2022 में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया था, लेकिन किसानों की समस्या को लेकर वह आवाज उठाते रहे इस कारण उन्हें कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. वो किसान नेता राकेश टिकैट से हमेशा संपर्क में रहे और बिहार के कई जिलों में जाकर किसान आंदोलन करते रहे. इसका फायदा उन्हें लोकसभा चुनाव में मिला है. अब चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर किसानों के मुद्दों को लेकर वह बिहार सरकार को घेरने में जुट गए है.

ये भी पढ़ेंः Bihar politics: 'UPA सरकार में क्यों नहीं की स्पेशल स्टेट्स की मांग, गृह मंत्रालय के लिए अड़े थे लालू यादव'- JDU का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget