एक्सप्लोरर

Nalanda News: 'दरवाजा बंद मत करना आ जाएंगे...', नालंदा में रात के अंधेरे में गायब हुआ युवक, 2 दिन बाद भी सुराग नहीं

Young Man Missing: युवक के भाई ने इंद्रजीत ने बताया कि जब रात 12 बजे नींद खुली तो पाया कि गिरबल अब तक घर नहीं लौटा है. इसके बाद उसे आस-पास ढूंढना शुरू किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

नालंदा जिले के सरमेरा थाना इलाके के गौसनगर गांव से एक युवक के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, गायब युवक की पहचान 24 वर्षीय गिरबल कुमार के रूप में हुई है, इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है और परिजनों में गहरी चिंता है.

गांव में ही पार्टी करने गया था युवक

गिरबल के परिवार ने इस घटना को अपहरण करार देते हुए चार दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, गिरबल के बड़े भाई इंद्रजीत कुमार ने बीते सोमवार को सरमेरा थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने बताया है कि गिरबल पटना में रहकर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था, 2 अगस्त की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव में ही घर के पास एक जगह पार्टी कर रहा था.

रात करीब 9 बजे तक सभी साथ में बैठे थे और मस्ती कर रहे थे. उसी दौरान इंद्रजीत ने छोटे भाई को घर लौटने को कहा जिस पर गिरबल ने जवाब दिया कि वह थोड़ी देर में आ जाएगा और दरवाजा बंद न करने की बात कही थी, इंद्रजीत ने बताया कि जब रात 12 बजे नींद खुली तो पाया कि गिरबल अब तक घर नहीं लौटा है. इसके बाद उन्होंने उसे आस-पास ढूंढना शुरू किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

उसके दोस्तों से पूछताछ करने पर सभी दोस्तों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पार्टी खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए थे और उन्हें नहीं पता गिरबल कहां गया है. वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार एसपी भारत सोनी डीएम कुन्दन कुमार समेत अन्य अधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है, स्थानीय नेताओं के जरिए भी डीएम और एसपी से कहा गया है. जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाए.

चारों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं सरमेरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि गिरबल कुमार के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, पुलिस ने चारों आरोपित दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, उन्होंने बताया कि सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और कॉल डिटेल्स, टेक्निकल एविडेंस को इकट्ठा किया जा रहा है, जल्द ही इस मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Domicile Policy: बिहार शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू, लेकिन इन शर्तों पर मिलेगा लाभ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget