एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 9 जिलों में ठनका के साथ भारी बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. पटना, रोहतास, औरंगाबाद और नालंदा जिले में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य में मॉनसून लगातार सक्रिय है. शनिवार को भी कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज दक्षिण बिहार में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है, जबकि उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके में भी मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना बन रही है.

राज्य के 9 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से पटना, रोहतास, औरंगाबाद और नालंदा जिले में अभी सुबह 7:47 से 10:47 के बीच  वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के जारी निर्देश के अनुसार आज राज्य के 9 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है.

इनमें कैमूर, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में भारी बारिश की संभावना है तो पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और जमुई में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन जिलों के अधिकांश जगहों पर मेघ गर्जन बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में आज पूरे दिन बादल बने रहने के साथ रुक रुक कर वर्षा और कुछ-कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर की तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके में के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान में भी मध्यम स्तर की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कुछ जगह पर तेज हवा चलने की संभावना है. हालांकि उत्तर बिहार के अन्य जिलों में आज मॉनसून कुछ कमजोर रहेगा, लेकिन अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है.

बीते शुक्रवार को भी कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है. गुरुवार के 12 बजे दिन से शुक्रवार के 12 बजे दिन के बीच के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक भोजपुर में 141.2 मिलीमीटर, पश्चिम चंपारण 149.4, रोहतास 85.4, गया 67.4 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई तो सिवान 60.4, औरंगाबाद 60, अरवल 56.4, सुपौल 46.4, रोहतास 42.8, बक्सर 40.6 , गोपालगंज 36.8 और कटिहार 34.02 में मिलीमीटर बारिश हुई.

वहीं भागलपुर में 32.4, पूर्णिया में 30 और नवादा 25.8 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा देर शाम में पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा ,पटना, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, गया में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

सबसे अधिक तापमान छपरा का 34.2 डिग्री सेल्सियस

वर्षा के साथ-साथ तापमान में भी बहुत ज्यादा बदलाव नहीं रहे. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान छपरा में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में एक डिग्री की गिरावट के साथ 33 डिग्री तापमान रहा, जबकि अधिकांश जिलों में 31 से 32 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया. शनिवार को भी राज्य के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें: RJD नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक' पोस्ट को लेकर महाराष्ट्र में हुई FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget