एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम, बारिश का अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा वेदर?

Bihar Weather News: बिहार में लगातार दो दिन से हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 30 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है.

Bihar Weather Update: बिहार में तपिश वाली गर्मी से राहत मिली है. पिछले दो दिनों से राज्य के मौसम में बदलाव आया है. अधिकांश जिलों के तापमान में भी गिरावट आई है. इन दो दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश और तेज हवा दर्ज की गई. आज (29 अप्रैल) को राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन, वज्रपात और कुछ जगहों पर तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, नवादा और दरभंगा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो सुबह करीब 9 बजे तक प्रभावी रहने की संभावना है. इस दौरान इन जिलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश और बिजली चमकने तथा वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
इसके अलावा मुजफ्फरपुर, मुंगेर, वैशाली, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने आज राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल और अररिया में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने वाली है.

30 अप्रैल तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 30 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है. उत्तर बिहार तथा दक्षिण बिहार के सभी जिलों के तापमान में गिरावट के साथ बारिश या कई जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है. बीते सोमवार को कई जिलों में भारी और मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक  दरभंगा के हायाघाट में 74 मिलीमीटर और मधुबनी के पंडौल में 66.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. किशनगंज में 62, पूर्वी चंपारण 51.2,सुपौल 39 मुजफ्फरपुर 38.2 ,पूर्णिया 36, बेगूसराय 32.2, सहरसा 26.8 खगड़िया 24.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट आई.

कहां कितना रहा तापमान?
मंगलवार को बिहार के रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि अन्य सभी जिलों में 35 डिग्री तो कई जिलों में 30 डिग्री से भी नीचे तापमान दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 6.5 डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम दरभंगा में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

यह भी पढ़ें: BPSC Recruitment: बिहार में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget