एक्सप्लोरर

BPSC Recruitment: बिहार में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक और विद्युत) के कुल 1024 पदों पर भर्ती निकाली हैं. इन सभी पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू होगी.

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक और विद्युत) के कुल 1024 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे संबंधित विज्ञापन आधिकारिक तौर पर  जारी कर दिया गया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती बिहार में इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर लेकर आई है. ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई 2025 है. आवेदक के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/बीटेक) होना आवश्यक है.

बीपीएससी ने जारी किया आधिकारिक विज्ञापन

गौरतलब है कि सहायक अभियंता (असैनिक) के कुल पद 984 हैं. वहीं, सहायक अभियंता (यांत्रिक) के कुल पद 36 और सहायक अभियंता (विद्युत) के 04 पदों पर भर्ती होगी. आप यहां विभागवार पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं. 

विभागवार पदों का विवरण (सहायक अभियंता, असैनिक)

  • पथ निर्माण विभाग: 117 पद
  • भवन निर्माण विभाग: 55 पद
  • ग्रामीण कार्य विभाग: 231 पद
  • जल संसाधन विभाग: 351 पद
  • लघु जल संसाधन विभाग: 58 पद
  • नगर विकास एवं आवास विभाग: 85 पद
  • योजना एवं विकास विभाग: 82 पद
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग: 5 पद

सहायक अभियंता (यांत्रिक), विभागवार पदों का विवरण

  • पथ निर्माण विभाग: 12
  • भवन निर्माण विभाग: 03 पद
  • लघु जल संसाधन विभाग: 04 पद
  • नगर विकास एवं आवास विभाग: 17

सहायक अभियंता (विद्युत), विभागवार पदों का विवरण

  • नगर विकास एवं आवास विभाग: 04 पद

इन नियमों का करना होगा पालन

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार और सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 36.5 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 34 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को 32 प्रतिशत न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त करना अनिवार्य होगा.

आवेदन के लिए कितनी देनी होगी फीस?

  • सामान्य अभ्यर्थियों को 750 रुपये देने होंगे.
  • केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 200 रुपये फीस रखी गई है.
  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए भी 200 रुपये फीस है.
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए 200 रुपये फीस निर्धारित की गई है.
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये फीस रखी गई है.

भर्ती के लिए ऐसे करना होगा आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा.
  • होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
  • अब लॉग इन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा.
  • एप्लिकेशन फॉर्म चेक करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC ने निकालीं 40 पदों पर भर्तियां, इस डेट तक ही कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget