एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: पटना में 5.5 डिग्री तक आया तापमान, बिहार में कब मिलेगी ठंड से राहत? देखें अपडेट्स

Bihar Weather Today: 27 जिलों के दर्ज रिकॉर्ड में 20 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. सोमवार को सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पटना: राजधानी पटना में इस साल पहली बार सोमवार (22 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के नीचे पहुंच गया. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज मंगलवार (23 जनवरी) को पटना समेत कई जिलों में भीषण शीतलहर के साथ पछुआ हवा के चलने की संभावना है. साथ ही पटना समेत कई जिलों में घना कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि आज कहीं बारिश का अनुमान है. पटना, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, वैशाली, सारण, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है.

इन जिलों में घना कुहासा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया, नालंदा समेत कई जिलों में सुबह 10 से 11 बजे तक घना कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. आज कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच हो सकता है. कहीं-कहीं चार से 6 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

पटना में रिकॉर्ड हुआ 5.5 डिग्री तापमान

बीते सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. 27 जिलों के दर्ज रिकॉर्ड में 20 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं राजधानी पटना की बात करें तो यहां 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

इन जिलों में रहा 10 डिग्री से कम तापमान

सोमवार को जिन जिलों में 10 डिग्री से तापमान नीचे रहा उनमें गया, कैमूर, पटना, दरभंगा, फारबिसगंज, मोतिहारी, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, अगवानपुर, भागलपुर, छपरा, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा और डेहरी शामिल हैं. इन जिलों में सुबह के समय कुहासा भी छाया रहा. सोमवार को सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: केके पाठक के काम को नए शिक्षा मंत्री ने सराहा, आलोक मेहता ने कहा- 'दवाई तो कड़वी होती है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget