एक्सप्लोरर

Bihar News: केके पाठक के काम को नए शिक्षा मंत्री ने सराहा, आलोक मेहता ने कहा- 'दवाई तो कड़वी होती है...'

Bihar Education Minister Alok Mehta: शिक्षा मंत्री बनने के बाद दूसरे दिन सोमवार को आलोक मेहता ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी थे.

पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में बीते दिनों बड़ा उलटफेर हुआ है. आठ जनवरी से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) छुट्टी पर गए. 14 जनवरी तक उनकी छुट्टी थी, लेकिन वह बढ़ा दी गई. चर्चा होने लगी कि केके पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. सभी अटकलों के बीच 11 दिन बाद 19 जनवरी को केके पाठक ने शिक्षा विभाग की कमान संभाल ली तो ठीक उसके दूसरे दिन ही शिक्षा विभाग के मंत्री को भी बदल दिया गया. चंद्रशेखर को हटाकर आलोक मेहता को शिक्षा मंत्री बनाया गया. सोमवार (22 जनवरी) को पद संभालते ही मंत्री आलोक मेहता (Alok Mehta) ने केके पाठक के कामों को खूब सराहा.

आलोक मेहता ने करीब एक घंटे तक की बैठक

आलोक मेहता ने कहा कि जो कार्य हो रहे हैं वह बहुत अच्छे हैं. दवाई तो कड़वी होती है, लेकिन बीमारी भी वही ठीक करती है. शिक्षा मंत्री बनने के बाद दूसरे दिन सोमवार को आलोक मेहता ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक सहित विभाग के कई अधिकारियों के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक की. इस बैठक में सबसे मुख्य बात यह रही कि आलोक मेहता के साथ खुद केके पाठक दिखे. इससे पहले शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और केके पाठक की तस्वीर शायद ही दिखी हो.

बैठक के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम लोग आगे कैसे काम करेंगे, शिक्षा में कैसे सुधार हो, जो शिक्षक चयनित होकर आए हैं वह कैसे ठीक ढंग से काम करें, इन सभी बिंदुओं को लेकर बैठक की गई है. आलोक मेहता ने केके पाठक की तारीफ करते हुए बिहार के लोगों को कहा, "बतौर शिक्षा मंत्री मैं बिहार के छात्र-छात्राओं को और उनके अभिभावकों को कहना चाहूंगा कि शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को शिक्षा देना, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट शिक्षा से सुसज्जित करना ताकि वह अपना भविष्य संवार सकें."

आलोक मेहता ने बताया कि इस कार्य में कुछ कड़े कदम उठाए गए, कुछ बात है जो वह मानते हैं कि दवा की तरह है, जो कुछ देर के लिए कड़वी लगती है लेकिन बीमारी ठीक कर देती है. उसको सकारात्मक रूप में ले और बिहार के लोग बहुत हद तक इस बात को समझ रहे हैं. पहले की व्यवस्था और अभी की व्यवस्था में कितना परिवर्तन है. आज बच्चे स्कूल आ रहे हैं. अभिभावक भी संतुष्ट हैं.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन... पटना से फ्लाइट भी, सुशील मोदी बोले- 'बिहार के लोग अवश्य जाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget