एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम?

Bihar Weather Update: बुधवार से बिहार का मॉनसून एक बार फिर करवट लेने वाला है. अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं.

बिहार में मॉनसून कभी सक्रिय तो कभी कमजोर की स्थिति में लगातार बना हुआ है. पिछले पांच दिनों से राज्य का मॉनसून थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन कहीं वर्षा हो रही है तो कहीं पूरी तरह नगन्य है. उमस भरी गर्मी बरकरार है. मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है.

अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के संकेत

कई जिलों में कड़ी धूप निकलने की संभावना है, लेकिन बुधवार से बिहार का मॉनसून एक बार फिर करवट लेने वाला है और अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निर्देश के अनुसार मंगलवार को राज्य के 20 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम स्तर तो कहीं-कहीं थोड़ी अधिक वर्षा भी दर्ज की जा सकती है.

इनमें गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, मधुबनी ,सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया ,किशनगंज, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिला शामिल है. हालांकि राजधानी पटना के अलावे नालंदा, वैशाली जैसे जिलों में वर्षा की संभावना बहुत कम दिख रही है. राज्य के तापमान में भी आज कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. तापमान 34 से 35 डिग्री रह सकता है.

बीते रविवार को 12 बजे दिन के बाद से सोमवार के 12 बजे के पहले दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार सबसे अधिक औरंगाबाद में 80.4 मिलीमीटर के वर्षा दर्ज की गई. मधुबनी में 57.6, सारण में 51.2, रोहतास 48.8, बांका 41.2, शिवहर 40.6, दरभंगा 37.2, वैशाली 35.4, मधेपुरा 31.4, पूर्णिया 29.4, पश्चिमी चंपारण 28.5, दर्ज की गई. 

वहीं भोजपुर में 28.2, गयाजी 25.02, सिवान 24.02 ,कटिहार 24.02 और बेगूसराय 20.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा देर शाम में समस्तीपुर, वैशाली, कैमूर, सहरसा, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गयाजी, औरंगाबाद में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.

तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं

बीते सोमवार को राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. कहीं-कहीं एक डिग्री के करीब कमी और वृद्धि दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान लगातार दूसरे दिन बाल्मीकि नगर में 36.02 डिग्री सेल्सियस रहा, तो राजधानी पटना में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि राज्य का औसत तापमान 33 डिग्री के करीब रहा और अधिकांश जिलों में 33-34 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें: 'बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा...', नई पार्टी बनाने के बाद तेजप्रताप यादव ने की भाई के नाम पोस्ट

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर
सुपौल में फायरिंग के बीच दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजस्वी यादव बोले- '7 हत्याओं के...'
सुपौल में फायरिंग के बीच दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजस्वी यादव बोले- '7 हत्याओं के...'
MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने इस सीट से बदला उम्मीदवार, मुस्लिम कैंडिडेट उतारा
MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने इस सीट से बदला उम्मीदवार, मुस्लिम कैंडिडेट उतारा
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ RJD ने खोला मोर्चा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की शिकायत
CM सम्राट चौधरी के खिलाफ RJD ने खोला मोर्चा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की शिकायत

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget