एक्सप्लोरर

Bihar Weather News: पटना में हुई बारिश, 48 घंटे में दस्तक दे सकता है मॉनसून, 3 जिलों के लिए आज खास चेतावनी

Bihar Weather Today: पटना में आज भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है. आज पटना में उष्ण लहर की चेतावनी नहीं दी गई है.

Bihar Weather Update 12 June 2023: बिहार में 48 घंटे के अंदर मॉनसून की एंट्री हो सकती है. प्री-मॉनसून के तहत कई जिलों में वर्षा शुरू हो चुकी है. रविवार की शाम राजधानी पटना में मौसम बदल गया. तेज हवा चलने के बाद देर शाम कुछ देर के लिए बारिश भी हुई. आज सोमवार (12 जून) को राज्य के भोजपुर, औरंगाबाद और बक्सर जिले में उष्ण लहर और लू की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा रोहतास, भभुआ और अरवल जिले भी काफी गर्म रहेंगे.

इन जिलों के अलावा राज्य के 32 जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों में वर्षा का पूर्वानुमान है जबकि किशनगंज, पूर्णिया और अररिया जिले में भारी वर्षा का भी अनुमान है.

24 जिलों में हुई वर्षा

बीते रविवार को दोपहर के बाद देर शाम तक राज्य के 24 जिलों में वर्षा हुई. मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट रहा और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा पटना, बांका, भागलपुर, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, दरभंगा, लखीसराय, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, अररिया, मधुबनी, सुपौल, जहानाबाद, शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर, नालंदा, नवादा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में येलो अलर्ट रहा. इन जिलों के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई. कई जिलों में तेज हवाएं भी चलीं.

पटना में राहत, आज लू की चेतावनी नहीं

राजधानी पटना में आज भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. तापमान में भी हल्की गिरावट की संभावना है. बीते रविवार की शाम राजधानी पटना एवं आसपास के इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा हुई. तेज हवा चली जिसकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. बारिश से पहले पूरे दिन पटना में उमस भरी गर्मी और लू की स्थिति देखी गई. पटना के तापमान में मात्र 0.2 डिग्री की गिरावट हुई. यहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज भी बहुत ज्यादा तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन पटना में उष्ण लहर की चेतावनी नहीं दी गई है.

रविवार को 10 जिलों में रही हीट वेव की स्थिति

रविवार को राज्य के कई जिलों में वर्षा होने के बावजूद तापमान में खास कमी नहीं देखी गई. राज्य के 20 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा जबकि 10 जिलों में हीट वेव की स्थित रही. सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान किशनगंज में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों को छोड़कर सभी जिलों में  औसत तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- Madhubani News: मधुबनी से बड़ी खबर, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर चले ईंट-पत्थर, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget