एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: औरंगाबाद, पटना समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में हुई बारिश, अभी रहेगी यही स्थिति, शीतलहर के आसार

Weather News: प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं. मंगलवार को हवा की गति तेज होने और बादल रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

Bihar Weather Report: मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 23-25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा (समस्तीपुर) प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) ने यह जानकारी दी है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई. पटना समेत भागलपुर, औरंगाबाद, भोजपुर, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, बक्सर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई.

प्रदेश में आज किस तरह का होगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने के आसार हैं. प्रदेश में 29 से 30 दिसंबर को शीतलहर चलने के आसार हैं. मंगलवार को हवा की गति तेज होने और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. दो दिनों तक अभी यही स्थिति बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें- बिहार से बड़ी खबरः बांका में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, जिंदा जलकर एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत 

31 दिसंबर के बाद तापमान में होगी गिरावट

प्रदेश में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बने होने के साथ एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश एवं आसपास स्थित है, जो 1.5 किमी तक विस्तारित है. 31 दिसंबर के बाद प्रदेश के दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है.

प्रमुख शहरों में आज का तापमान देखें

पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. बारिश की संभावना 90 प्रतिशत है. भागलपुर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. यहां भी बारिश होने की संभावना है.

गया में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मुजफ्फरपुर में अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक जाने का अनुमान है. पूर्णिया में अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जा सकता है. इन जिलों में भी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Good News: बिहार में रोजगार का अवसर, जिले के प्रखंडों में शुरू करें ये काम, सरकार की ओर से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget