एक्सप्लोरर

Good News: बिहार में रोजगार का अवसर, जिले के प्रखंडों में शुरू करें ये काम, सरकार की ओर से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

इच्छुक आवेदक 15 जनवरी 2022 तक विहित प्रपत्र में आवेदन संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में दे सकते हैं. योग्य लाभुकों का चयन 17 जनवरी 2022 तक किया जाएगा. देख लें पूरा प्रोसेस.

पटनाः बिहार सरकार की ओर से लोगों को प्रखंडों में ही रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं. अगर आप गांव में रहकर इस काम को शुरू करते हैं तो सरकार इसके लिए आपको प्रोत्साहन राशि भी देगी. बिहार के जिन प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र नहीं हैं वहां इसे खोलने के लिए आवेदकों को विभाग की ओर से अब तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके लिए परिवहन विभाग ने आम लोगों से आवेदन मांगा है.

बताया जाता है कि इस योजना का लाभ वैसे प्रंखडों में मिलेगा जहां पेट्रोल पंप एवं वाहन सर्विस सेंटर के अतिरिक्त एक भी वाहन प्रदूषण जांच केंद्र नहीं हैं. इसको लेकर परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि नए प्रदूषण जांच केंद्र खुलने से लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा एवं लोगों को वाहन प्रदूषण जांच कराने में सहूलियत भी होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी की पार्टी ने दी सरकार गिराने की ‘धमकी’, कहा- चार विधायक हट जाएं तो राम-राम जपना पड़ेगा

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए वाहन प्रदूषण जांच केंद्र प्रोत्साहन योजना लागू की गई है. इसके तहत प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों (स्मोक मीटर, गैस एनालाइजर, डेस्कटॉप, इंटरनेट के साथ, प्रिंटर एवं यूपीएस) के क्रय मूल्य का 50 प्रतिशत राशि या अधिकतम तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी.

24 जनवरी को प्रखंडवार सूची का होगा प्रकाशन

बताया गया कि प्रखंडों में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए इच्छुक आवेदक 15 जनवरी 2022 तक विहित प्रपत्र में आवेदन संबंधित जिला परिवहन कार्यालय में दे सकते हैं. योग्य लाभुकों का चयन 17 जनवरी 2022 तक किया जाएगा. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चयनित लाभार्थियों की प्रखंडवार सूची का प्रकाशन 24 जनवरी 2022 तक संबंधित प्रखंडों में किया जाएगा. इसके बाद 25 जनवरी 2022 को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

किसी प्रखंड के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को प्राथमिकता दी जाएगी. दो आवेदन की शैक्षणिक योग्यता समान होने पर उच्चतम योग्यता के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा. योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए आवेदक की उच्चतर शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी.

आवेदकों की योग्यता

  • आवेदक उसी प्रखंड का स्थाई निवासी हो, जिस प्रखंड में प्रदूषण जांच केंद्र की स्थापना की जानी है.
  • आवेदक स्वयं या उसका स्टॉफ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या ऑटोमोबाइल अभियंत्रण में डिग्रीधारी अथवा डिप्लोमा हो अन्यथा इंटरमीडिएट/बारहवीं कक्षा (विज्ञान के साथ) उत्तीर्ण हो या मोटरवाहन से संबंधित किसी ट्रेड में आईआईटी उत्तीर्ण हो.
  • आवेदन के साथ इन कागजातों को संलग्न करना अनिवार्य:
  • सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रति.
  • प्रदूषण जांच केंद्र स्थापना के लिए स्वयं या स्टॉफ की शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति.
  • अपने बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की स्वअभिप्रमाणित प्रति
  • आधार कार्ड की स्वअभिप्रमाणित प्रति. 

यह भी पढ़ें- बिहार से बड़ी खबरः बांका में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, जिंदा जलकर एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget